फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Student reached the examination center by hiding the slip in undergarment, board flying squad formed UMC

Charkhi Dadri News: अंडरगारमेंट में पर्ची छिपाकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचा छात्र, बोर्ड उड़नदस्ते ने बनाया यूएमसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Student reached the examination center by hiding the slip in undergarment, board flying squad formed UMC
चरखी दादरी। गांव नौरंगाबास राजपूतान में परीक्षा केंद्र से हिंदी विषय का प्रश्न-पत्र वायरल होने के बाद सोमवार को प्रशासन व शिक्षा बोर्ड ने सख्ती बरती। बोर्ड प्रश्न-पत्र फ्लाइंग ने 10 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। गांव मिसरी स्थित राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र में एक विद्यार्थी का यूएमसी बनाया गया। छात्र अंडरगारमेंट में पर्ची छिपाकर केंद्र पर पहुंचा था।
विज्ञापन

सोमवार को बारहवीं कक्षा के रसायन विज्ञान, अकाउंटेंसी व लोक प्रशासन विषय की परीक्षा 32 केंद्रोंं पर हुई। परीक्षा शुरू होते ही बोर्ड से प्रश्नपत्र फ्लाइंग ने केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया। शिक्षा बोर्ड से फ्लाइंग टीम इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मिसरी परीक्षा केंद्र में एक विद्यार्थी का यूएमसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्र अधीक्षकों को बोर्ड प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं जिस भी परीक्षा केंद्र में अंदरूनी हस्तक्षेप की आशंका दिखाई दे तो लिखित पत्र संंबंधित पुलिस थाना प्रभारी व बोर्ड प्रश्न-पत्र फ्लाइंग को भेजे, ताकि पहले से ही आवश्यक प्रबंध किए जा सकें। फ्लाइंग ने गांव सांवड़, बौंदकलां स्थित राॅयल इंटरनेशनल व महाराणा प्रताप परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed