फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Student dies after being hit by goods train while crossing railway line

रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by goods train while crossing railway line
चरखी दादरी। रेवाड़ी-भिवानी रेलमार्ग पर नांगल पठानी के समीप रेलवे लाइन पार करते समय बुधवार शाम एक बारहवीं का छात्र मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में 18 वर्षीय दिनेश की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने वीरवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी से एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम उन्हें सूचना मिली थी कि नांगल पठानी के समीप एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की शनाख्त बालधन निवासी दिनेश (18) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वह बचपन से अपने मामा के घर कोसली रहता था और बारहवीं में पढ़ता था। बुुधवार को वह अपने मामा के घर बालधन जाने की बात कहकर निकला था। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वीरवार सुबह कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक का पिता करीब 15 साल पहले घर से निकला था, जो अब तक नहीं लौटा है। वह इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed