{"_id":"6a4ab9a4ee97ec312a068130","slug":"stole-a-bus-after-failing-to-find-transport-to-ujjain-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157371-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: उज्जैन जाने के लिए नहीं मिला साधन तो चुरा ली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: उज्जैन जाने के लिए नहीं मिला साधन तो चुरा ली बस
Mon, 06 Jul 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कार्याशाला में खड़ी बरामद की बस।
चरखी दादरी। दादरी बस स्टैंड से शुक्रवार रात चोरी हुई हरियाणा रोडवेज की बस के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई बस राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र से बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव दुल्हेड़ा निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है।
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे उज्जैन जाना था लेकिन कोई साधन नहीं मिलने पर उसने बस स्टैंड में खड़ी हरियाणा रोडवेज की बस ही चुरा ली। रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी तीन-चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।