फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Stenography can now be done in Hindi in Rawaldhi ITI, 24 seats fixed

Charkhi Dadri News: रावलधी आईटीआई में अब हिंदी में कर सकेंगे स्टेनोग्राफी, 24 सीटें निर्धारित

Tue, 13 Jun 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Stenography can now be done in Hindi in Rawaldhi ITI, 24 seats fixed
चरखी दादरी। जिले के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में रावलधी आईटीआई में 20 ट्रेडों की 608 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इस बार संस्थान में स्टेनोग्राफर हिंदी कोर्स के लिए 24 सीटें भी निर्धारित की गई हैं। इच्छुक विद्यार्थी आठ जून से 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से विशेष छात्रवृत्ति योजना भी चलाई हुई है। अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों को टूल किट के तहत एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संस्थान के विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने के लिए समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। अग्निवीर भर्ती परीक्षा में छात्रों को 30 व 40 बोनस अंक दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त तीन लाख से कम वार्षिक आय वाली छात्राओं को निशुल्क बस पास की सुविधा दी जाएगी। दाखिला प्रक्रिया के लिए आईटीआई में पांच हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

- यह रहेगी ट्रेड अनुसार सीटों की संख्या
ट्रेड - सीटों की संख्या
कारपेंटर - 48
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट - 72
स्टेनोग्राफर असिस्टेंट इंग्लिश - 24
ड्राफ्टमैन सिविल - 24
ड्रेस मेकिंग - 20
इलेक्ट्रीशियन - 40
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 24
फीटर - 40
मैकेनिक मोटर व्हीकल - 24
मैकेनिक ड्यूल व्हीकल - 24
मैकेनिक डीजल - 24
मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24
पेंटर जनरल - 20
पलंबर - 48
रेफ्रिजरेशन एंड एसी तकनीशियन - 24
स्टेनोग्राफर हिंदी - 24
टर्नर - 40
वेल्डर - 40
कॉस्मेटॉलॉजी - 24
कुल सीट - 608

- इस बार यह दस्तावेज होंगे अनिवार्य
संस्थान के प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि इस बार दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और चरित्र प्रमाणपत्र आदि के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड, खुद का मोबाइल नंबर, फैमिली आईडी अनिवार्य है। बता दें कि संस्थान की सभी सीटें भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एनसीवीटी मोड में हैं। दाखिले के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए 50 और महिलाओं के लिए कोई फीस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed