फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Statue of freedom fighter Nanhataram unveiled

स्वतंत्रता सेनानी नान्हटाराम की प्रतिमा का किया अनावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Statue of freedom fighter Nanhataram unveiled
फोटो -30 गांव मांढ़ी केहर में स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। गांव मांढ़ी केहर स्थित सैनिक प्रतिष्ठान में स्वतंत्रता सेनानी स्व. नान्हटाराम की मूर्ति का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण पूर्व सैनिक सेल के जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण डांडमा ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके पौत्र पूर्व सैनिक सोमबीर फौजी ने कहा कि स्व. नान्हटाराम ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज में शामिल होकर आजादी की लड़ाई में योगदान दिया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रवीरों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रेरक एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष मास्टर विनोद मांढ़ी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी नान्हटाराम का 1916 में जन्म हुआ था। वे 1936 में आईएनए में भर्ती हुए। उन्होंने दो वर्ष तक म्यांमार में जेल भी काटी। सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों में योगदान दिया। इस दौरान राकेश श्योराण ने देशभक्ति से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत की। इस अवसर पर सूबेदार मेजर रामकिशन पिलानियां, सूबेदार रतन सिंह , समाजसेवी डॉ. मांगेराम श्योराण, पूर्व सरपंच भरत सिंह, प्रकाश पहलवान, ऋषि, कमल सिंह हड़ौदी, जितेंद्र डांडमा, सत्यवान फौजी, महेंद्र जेवली, उमेद यादव, हरेंद्र सिंह, फौजी सोमबीर सिंह, विकास डांडमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed