फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   State level three day cattle exhibition in Dadri Agriculture Minister JP Dalal will inaugurate

Dadri: तीन दिवसीय 39वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आगाज, 1600 से अधिक पशुपालक शामिल होंगे

Sat, 11 Mar 2023 10:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 Mar 2023 10:35 AM IST
सार

दादरी में लगने वाली तीन दिवसीय 39वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में 12 मार्च को प्रदर्शनी में राज्यपाल दत्तात्रेय बंडारू और 13 मार्च को समापन अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। प्रदर्शनी में 1600 से अधिक पशुपालक शामिल होंगे। 

विज्ञापन
State level three day cattle exhibition in Dadri Agriculture Minister JP Dalal will inaugurate
तीन दिवसीय पशु प्रदर्शनी पहुंचे पशुपालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के घसोला मार्ग पर बने 20 एकड़ मैदान में आज से तीन दिवसीय 39वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आगाज होगा। सुबह 11 बजे कृषि मंत्री जेपी

विज्ञापन

दलाल प्रदर्शनी का आगाज करेंगे। 12 मार्च को प्रदर्शनी में राज्यपाल दत्तात्रेय बंडारू और 13 मार्च को समापन अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। प्रदर्शनी में 1600 से अधिक पशुपालक शामिल होंगे। इसमें ऊंट के नृत्य समेत पशुओं के हैरतगंज बरतब देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


विभिन्न जिलों से लोगों को प्रदर्शनीस्थल तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। प्रदर्शनी में उम्दा नस्ल के घोड़े, झोटे, बैल, गाय और भैंस देखने को मिलेंगे। प्रदर्शनी स्थल पर पशुओं के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बाकायदा पशुपालन विभाग द्वारा रैंप तैयार किया गया है, जिस पर तीन दिनों तक उत्तम नस्ल के पशुओं का कैट वॉक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुधन प्रदर्शनी से जुड़ी तमाम जानकारी साझा होंगी
अहम बात यह है कि निर्माणधीन लघु सचिवालय के समीप पशुधन विकास को समर्पित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की नियमित रूप से मॉनीटरिंग के लिए स्थल के मध्य कंट्रोल टावर स्थापित किया गया है। इस पर प्रदर्शनी से जुड़े हर पहलू और गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।


कंट्रोल टावर स्थापित करने का मुख्य मकसद है कि राज्य के कोने कोने से आए किसानों और पशुपालकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके। इसके साथ ही हेल्प डेस्क भी बनाया गया है,जिसके माध्यम से पशुधन प्रदर्शनी से जुड़ी तमाम जानकारी साझा होंगी।

10 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का प्रबंध
कार्यक्रम में मुख्य पंडाल में जहां दादरी जिला के किसानों के लिए सबसे अग्रिणी पंक्ति में बैठने की व्यवस्था की गई है तो वहीं बाकी सभी जिलों के लिए वर्णमाला अनुरूप व्यवस्था की गई है। प्रत्येक किसान और पशु पालक इस कार्यक्रम का हिस्सा बने, इसके लिए दस हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed