फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Stadium will be built in Pichopa Kalan, budget of 13 crores released

Charkhi Dadri News: पिचौपा कलां में बनेगा स्टेडियम, 13 करोड़ का बजट जारी

Sat, 30 Nov 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 30 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Stadium will be built in Pichopa Kalan, budget of 13 crores released
खेल नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी। 
चरखी दादरी। गांव पिचौपा कलां खेल स्टेडियम निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी हो गया है। अब जल्द ही इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। यह स्टेडियम करीब साढ़े छह एकड़ जमीन में बनना है और यहां 10 प्रकार के गेम कोर्ट बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा के 11 माह बाद पिचौपा कलां में स्टेडियम निर्माण होगा। इससे आसपास के पांच गांवों के 500 से अधिक खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। खिलाड़ी लंबे समय से स्टेडियम निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। अब उनकी मांग पूरी होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

खेल विभाग बारी-बारी से जरूरत के अनुसार खेल स्टेडियमों की मरम्मत करवा रहा है। खेल नर्सरियां भी खोल रखी हैं। जिले में इस समय छह राजीव गांधी और 15 मिनी स्टेडियम हैं जिनमें काफी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। जिला में हर प्रकार के खेलों के खिलाड़ी हैं जो समय-समय पर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर ला रहे हैं।
विज्ञापन

- सरकारी कोच की कमी अभी नहीं हुई दूर
जिला में कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती और दौड़ आदि खेलों में खिलाड़ी ज्यादा पदक जीत रहे हैं। सरकारी कोच इन खिलाड़ियों को अभ्यास करवाते हैं। हालांकि जिला में सरकारी कोच की संख्या कम है। गांव समसपुर में जिलास्तरीय खेल मैदान निर्माणाधीन है। इसमें सभी प्रकार के खेलों के ट्रैक बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पिचौपा कलां स्टेडियम में बनेंगे इन गेम के कोर्ट
अब विभाग गांव पिचौपा कलां में बड़े स्तर का खेल मैदान बना रहा है। यहां साढ़े छह एकड़ जमीन है। फिलहाल यहां खाली मैदान है। अब यहां विभाग कुश्ती, फुटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, दौड़ ट्रैक, बास्केटबाल सहित करीब 10 प्रकार के खेल ट्रैक बनवाएगा ताकि खिलाड़ियों को घर के पास ही खेल सुविधाएं मिल सकें।




पिचौपा कलां में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम निर्माण के लिए बजट मिल गया है। निविदा प्रक्रिया के बाद कार्यादेश जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। स्टेडियम में सभी जरूरी खेल ट्रैक बनाए जाएंगे। - संधुबाला, जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed