फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sports department officials will inspect 51 sports nurseries, plan is ready

Charkhi Dadri News: 51 खेल नर्सरियों का निरीक्षण करेंगे खेल विभाग के अधिकारी, योजना की तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sports department officials will inspect 51 sports nurseries, plan is ready
गांव भागेश्वरी हॉकी खेल नर्सरी में निरीक्षण करने पहुंची डीएसओ संधूबाला। 
चरखी दादरी। खेल विभाग की ओर से निजी व राजकीय खेल नर्सरियों का संचालन शुरू किया गया है और अब विभाग ने नर्सरियों के निरीक्षण की योजना तैयार की है। इसके लिए कुछ बिंदु तय किए गए हैं और इनके आधार पर नर्सरियों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए विभाग की ओर से सुविधा प्रदान की जा रही हैं और जिसमें उनकी ड्रेस मुख्य बिंदु है। विभाग की ओर से हर माह हर एक नर्सरी का दो बार निरीक्षण किया जाएगा। इसमें तय किए गए बिंदुओं पर समीक्षा होगी और कमी पाए जाने पर कोच इसके जिम्मेदार रहेंगे। विभाग की ओर प्रदान की गई सुविधाओं का अगर अभाव पाया जाता है तो कोच पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा खिलाड़ियों से भी बातचीत की जाएगी और उनका खेल अभ्यास भी जांचा जाएगा। खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया जाएगा।

योजना के तहत मंगलवार को डीएसओ ने अचीना, भागेश्वरी, झिंझर, दादरी आदि खेल नर्सरियों में निरीक्षण किया और खेल सुविधाओं की जांच की। हालांकि, नर्सरी नई होने के कारण खामियां सुधारने के निर्देश दिए गए। सभी में खिलाड़ियों की संख्या औसत मिली। ड्रेस कोड भी लगभग सही रहा और खेल मैदान भी उचित पाए गए। साथ ही खिलाड़ियों से भी एक माह अनुभव जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर तय होगा निरीक्षण
- कोच पूरी ड्रेस में आता है या नहीं।
- खिलाड़ी पूरी ड्रेस में हैं या नहीं।
- खेल उपकरणों की उपलब्धता कितनी है।
- खेल मैदानों की क्या स्थिति है।
- खिलाड़ियों की संख्या कितनी है।
- हाजिरी रजिस्टर हैं या नहीं और कितने खिलाड़ी नियमित हैं।


-------------------जिले में 51 नर्सरियों का संचालन शुरू हो चुका है और अब इनका निरीक्षण कर इनमें खेल सुविधाएं व अन्य जांच की जाएगी। साथ ही तय किए पैमानों पर खरे न उतरने वाले कोच के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई होगी और हर नर्सरी की महीने में दो बार जांच की जाएगी।
- संधूबाला, डीएसओ, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article