फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Special staff caught a bike smuggler carrying 2.450 kg of charas

स्पेशल स्टाफ ने 2.450 किलोग्राम चरस लेकर जा रहे बाइक सवार तस्कर को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Special staff caught a bike smuggler carrying 2.450 kg of charas
पुलिस गिरफ्त में चरस तस्करी का आरोपी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ ने इमलोटा के समीप नाकाबंदी कर एक चरस तस्कर को काबू किया है। आरोपी के पास से 2.450 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी की पहचान निमली निवासी जोगेंद्र उर्फ जोनी के रूप में हुई और उसके खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम स्पेशल स्टाफ टीम अपराध की रोकथाम के लिए शनिवार शाम इमलोटा अड्डे पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि निमली निवासी जोगेंद्र उर्फ जोनी मादक पदार्थ लेकर अपने गांव की तरफ जाएगा। इस आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों को रुकवाकर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही पुलिस टीम ने जब एक बाइक सवार को रुकवाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम जोगेंद्र और गांव निमली बताया। संदेह के आधार पर उसके सामान की तलाशी ली गई तो दो किलो 450 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके तुरंत बाद स्पेशल स्टाफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सदर थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed