फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Special campaign at 250 booths in Badhra Assembly constituency

Charkhi Dadri News: बाढड़ा विधानसभा के 250 बूथों पर विशेष अभियान

Mon, 31 Aug 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 31 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Special campaign at 250 booths in Badhra Assembly constituency
बाढड़ा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक जुलाई को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी 250 मतदान केंद्रों पर शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बूथ स्तर पर नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया गया। जिन नागरिकों को मतदाता सूची में अपने नाम, पते अथवा अन्य विवरण को लेकर दावा या आपत्ति दर्ज करवानी थी, उन्होंने निर्धारित आवेदन पत्र संबंधित बूथ पर जमा करवाए।
विज्ञापन

इसके अलावा मतदाता सूची में नया नाम दर्ज करवाने के इच्छुक पात्र नागरिकों से नए वोट बनवाने के आवेदन भी लिए गए। अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों ने आमजन को मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी और पात्र नागरिकों को आवश्यक आवेदन प्रक्रिया तथा दस्तावेजों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग ने युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि यदि वे निर्धारित अर्हता पूरी कर चुके हैं और अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन करें। इसी प्रकार जिन मतदाताओं के नाम, पते अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि 31 जुलाई से 3 सितंबर तक निर्धारित की गई है। दावे एवं आपत्तियों पर नोटिस जारी करने तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया 31 जुलाई से 28 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed