फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Special Bus Service Launched towards Depot for Multi-Technical Institute

Charkhi Dadri News: छपार बहुतकनीकी संस्थान के लिए शुरू हुई विशेष बस सेवा

Tue, 12 Nov 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 12 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Special Bus Service Launched towards Depot for Multi-Technical Institute
चरखी दादरी के बहुतकनीकी संस्थान में लेने आई बस में बैठे विद्यार्थी। 
चरखी दादरी। गांव छपार स्थित जिले के एकमात्र बहुतकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों के लिए डिपो की ओर से विशेष बस सेवा शुरू की गई है। अब छात्रों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। बस दोनों समय विद्यार्थियों को बस स्टैंड तक लाती है।
विज्ञापन

गांव छपार में जिले का एकमात्र राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बनाया गया है। इसमें दादरी के अलावा भिवानी व महेंद्रगढ़ के युवा भी प्रशिक्षण के लिए आते हैं। संपर्क मार्ग न होने के कारण बस सुविधा अधिक नहीं है। इससे छात्रों को समय पर पहुंचने में परेशानी होती है। विद्यार्थियों की ओर से प्राचार्य को कई बार अपनी समस्या से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए संस्थान के प्राचार्य पंकल भल्ला की ओर से एक माह पहले डिपो से बस संचालन के लिए लिखित मांग की गई थी। इसके बाद डिपो ने अमल किया और अब विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा दी है। रोडवेज बस सुबह 8:20 बजे दादरी बस स्टैंड से रवाना होती है। इसके बाद शहर के लोहारू चौक, भैरवी, खेड़ी बूरा, खेड़ी बत्तर, पांडवान, बिरही खुर्द व बिरही कलां होते हुए छपार बहुतकनीकी संस्थान में पहुंचती है। यहां विद्यार्थियों को उतारने के बाद दादरी के लिए रवाना होती है। वहीं, अपराह्न 3 बजे विद्यार्थियों को लेने के लिए जाती है। उन्हें बस स्टैंड पर उतारती है। सुबह के समय 60 विद्यार्थी जबकि शाम के समय करीब 100 विद्यार्थी बस का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी होती थी और लिफ्ट व निजी वाहनों के सहारे सफर करना पड़ता था। बाहरी क्षेत्र में होने के कारण युवतियों को भी अकेले में असुरक्षित महसूस होता था। अब सभी विद्यार्थी सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।

यात्रियों के लिए भी हुई सुविधा
डिपो की ओर से चलाई जा रही बस छह गांवों के यात्रियों के लिए सुविधा का जरिया बनी है। इन गांवों के यात्रियों को दादरी से जाते समय बस मिल जाती है, लेकिन, आते समय बस का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन, बस भरी होने के कारण कई बार चालक बस नहीं रोकते। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। सुबह बस संचालन से कॉलेज के छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिल रहा है। इससे डिपो के राजस्व में भी नुकसान नहीं होता।



बहुतकनीकी संस्थान की ओर से डिपो में लिखित मांग दी गई थी। विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए अब 20 दिन पहले बस का संचालन शुरू कर दिया गया। बस अपने निर्धारित समय पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही है। -नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed