{"_id":"64bc1abf1b3654b2b70f9a14","slug":"sp-present-the-line-to-13-constables-including-bus-stand-staff-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-3436-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसपी ने बस स्टैंड चौकी स्टाफ समेत 13 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसपी ने बस स्टैंड चौकी स्टाफ समेत 13 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
Sat, 22 Jul 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
एसपी के निरीक्षण के बाद बस स्टैंड रोड पर खड़ी कार की फोटो खींचते राइडर पर तैनत पुलिसकर्मी।
चरखी दादरी। दादरी एसपी नितिका गहलोत ने शनिवार शाम शहर के निरीक्षण के बाद बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उन्होंने बस स्टैंड चौक के पूरे स्टाफ समेत 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी इस कार्रवाई से शहर में तैनात पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई और 30 मिनट पहले तक जिस रोड पर एक भी पुलिस वाहन गश्त पर नहीं था, वहां बाद में चार वाहन एकसाथ गश्त करते दिखे।
दरअसल, दादरी शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। इसके कारण चालक सड़क पर अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इसके चलते ज्यादातर समय जाम की स्थिति रहती है। इस समस्या के चलते बस स्टैंड रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखनी की जिम्मेदारी पीसीआर-4 के अलावा राइडर नंबर-13 और बस स्टैंड चौकी स्टाफ को दी हुई है। शाम पांच बजे के बाद तो यहां कभी-कभार ही राइडर या पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों को हटवाते नजर आते हैं। उनकी यह लापरवाही एसपी नितिका गहलोत के संज्ञान में भी आई।
इसके चलते शनिवार शाम करीब सात बजे एसपी अपने आवास से अकेले ही पैदल निकल पड़ी। वो वाया परशुराम चौक होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान उन्हें दोनों तरफ सड़क पर वाहन पार्क मिले। यहां न तो पीसीआर-4 नजर आई और न ही राइडर-13। पीसीआर पर तीन और राइडर पर दो पुलिसकर्मी तैनात हैं। इतना ही नहीं एसपी ने बस स्टैंड चौकी प्रभारी भीम सिंह समेत सभी आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। बस स्टैंड चौकी का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर करते ही पीसीआर और राइडर पर तैनात पुलिसकर्मी देर रात तक सड़कों पर दौड़ते और नो-पार्किग जोन में खड़े होने वाले वाहनों को हटवाते नजर आए।
विज्ञापन
एसपी की कार्रवाई के बाद रात आठ बजे संवाददाता ने बस स्टैंड रोड की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो हालात उलट नजर आए। इस मार्ग पर एक दुर्गा वाहिनी समेत तीन राइडर गश्त करती नजर आईं। इतना ही नहीं, रात आठ बजे राइडर पर तैनात पुलिसकर्मी सड़क पर खड़ी गाड़ियों की मोबाइल फोन से फोटो खींचते नजर आए। ऐसा करने के बाद वाहन चालक को पोस्टल चालान भेजा जा सकता है। वहीं, शाम के समय सड़क पर खड़ी होने वालीं रेहड़ियों को भी पुलिसकर्मियों ने हटवा दिया।
- बस स्टैंड चौकी में तैनात इन्हें किया गया लाइन हाजिर
बस स्टैंड चौकी में तैनात ईएसआई भीम सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद, ईएचसी सतेंद्र, कांस्टेबल योगेश, एसपीओ सत्यपाल सिंह, नीर कुमार, सुरेंद्र, कुलदीप सिंह व देवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया।
- निरीक्षण के तुरंत बाद व्यवस्था में हुआ सुधार, नाकों तक दिखा असर
एसपी की कार्रवाई के बाद बस स्टैंड रोड की ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नजर आया। इतना ही नहीं इस कार्रवाई का असर शहर के बाहरी क्षेत्रों में लगाए गए पुलिस नाकों पर भी देखने को मिला। यहां से गुजरने वाले वाहनों को पुलिसकर्मी रुकवाकर दस्तावेजों की जांच करते नजर आए। वहीं, बस स्टैंड रोड पर नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों को भी पुलिसकर्मी समझाते नजर आए।
शनिवार शाम पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी जांचने के लिए स्वयं पैदल जायजा लिया। बस स्टैंड चौकी स्टाफ समेत पीसीआर और राइडर पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी में कोताही बरतते मिले। इसके चलते इन 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी