{"_id":"64c409a9e5ad4614eb0767bc","slug":"sp-nitika-gehlot-summoned-both-the-parties-on-friday-after-the-dispute-between-the-councilors-and-the-chairman-reached-the-police-station-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-3761-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसपी के सामने चेयरमैन और पार्षदों ने रखा अपना पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसपी के सामने चेयरमैन और पार्षदों ने रखा अपना पक्ष
Sat, 29 Jul 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित एसपी कार्यालय से बाहर निकलते नगर पार्षद।
चरखी दादरी। पार्षदों और चेयरमैन का विवाद थाने पहुंचने के बाद शुक्रवार को एसपी नितिका गहलोत ने दोनों पक्षों को तलब किया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद भी दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्ष एसपी कार्यालय से बाहर आ गए।
बता दें कि 12 पार्षदों ने विकास कार्याें में भेदभाव और नगर परिषद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सात दिन तक नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया था। सातवें दिन पार्षदों ने चेयरमैन बक्शीराम सैनी के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इसके बाद डीएमसी अनुपमा आंतिल ने पार्षदों को आश्वस्त कर धरना खत्म करवाया था।
इसके बाद पहले चेयरमैन ने सिटी थाने में शिकायत दी जिसमें धरना देने वाले पार्षदों से जान का खतरा बताया गया। इसके बाद चार महिला पार्षदों ने भी थाने पहुंचकर चेयरमैन बक्शीराम सैनी के खिलाफ शिकायत सौंपी। जिसमें चेयरमैन पर दुर्व्यवहार करने के साथ अभद्र भाषा का प्रयाेग करने का आरोप लगाया गया। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी राजकुमार ने वीरवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया था लेकिन थाना प्रभारी की व्यस्तता के चलते दोनों पक्ष नहीं सुने जा सके। इसके बाद 12 पार्षद शुक्रवार सुबह पहले सिटी थाने और फिर एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां चेयरमैन बक्शीराम सैनी भी पहुंचे और एसपी ने दोनों पक्षों को करीब एक घंटे तक सुना। उस दौरान कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया और इसके बाद दोनों पक्ष उठकर बाहर आ गए।