फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SP appointed village and ward guards afresh

Charkhi Dadri News: एसपी ने नए सिरे से की ग्राम और वार्ड प्रहरियों की नियुक्ति

Thu, 21 Mar 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
SP appointed village and ward guards afresh
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम व वार्ड प्रहरियों को दिशा-निर्देश देतीं एसपी पूजा
चरखी दादरी। लघु सचिवालय सभागार में बुधवार को एसपी पूजा वशिष्ठ ने ग्राम प्रहरियों की बैठक ली। इसमें एसपी ने उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के साथ तालमेल बेहतर करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से ग्राम प्रहरी नए सिरे से नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजकीय कल्याणकारी नीतियों के मद्देनजर पुलिस की ओर से ग्राम व वार्ड प्रहरी योजना के तहत नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी का उचित मार्गदर्शन करके उपयोगी जानकारियां एकत्रित की जा सकती हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरी व वार्ड प्रहरी को विस्तारपूर्वक उनके कार्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नियुक्त किए गए ग्राम व वार्ड प्रहरी की यह पहली बैठक है। ग्राम व वार्ड प्रहरी उनके क्षेत्र में निजी व सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी का भी विवरण प्रहरी एप पर अपडेट करें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम व वार्ड प्रहरी अपने क्षेत्र में के नशा तस्कर जैसे अवैध शराब, स्मैक, गांजा, चरस, अफीम, हेरोइन बेचने वालों की जानकारी एकत्र कर उच्चाधिकारियों को सूचित करें।


अपराधियों का रिकॉर्ड भी करेंगे तैयार
बैठक में एसपी ने ग्राम और वार्ड प्रहरी को निर्देश देते हुए कहा कि वो अपने अधिकार क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों पर नजर रखें जिनका आपराधिक रिकॉर्ड हो। ऐसे असामाजिक लोगों के साथ गैंग से जुड़े युवाओं का भी आपराधिक रिकॉर्ड तैयार किया जाए।



डीएसपी मुख्यालय को दिए मार्गदर्शन के दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद शंकर को ग्राम व वार्ड प्रहरियों का समय-समय पर मार्गदर्शन करने के भी निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि डीएसपी इन प्रहरियों के काम पर नजर रखेंगे और बेहतर काम करने वालों को विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed