{"_id":"65e8b57d48e85ff12604a38d","slug":"southern-haryana-has-maximum-right-on-syl-water-shruti-choudhary-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-114577-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल के पानी पर दक्षिणी हरियाणा का सबसे अधिक हक : श्रुति चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल के पानी पर दक्षिणी हरियाणा का सबसे अधिक हक : श्रुति चौधरी
Wed, 06 Mar 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि एसवाईएल के पानी पर दक्षिणी हरियाणा का सबसे अधिक हक है। पूर्व सीएम बंसीलाल ने न केवल नहर का निर्माण करवाया, बल्कि तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी व प्रदेश के सरपंचों को मौके पर ले जाकर दिखाया भी था। कांग्रेस के सत्ता में आते ही एसवाईएल का पानी लाकर पूर्व सीएम बंसीलाल का सपना साकार करते हुए इस रेतीले क्षेत्र में ईख व धान की खेती करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन व सत्ता में आने पर पूरा मान-समान दिलवाना उनका अधिकार है। उन्होंने धार्मिक स्थल हिंदोखला धाम पर महंत राकेशगिरी महाराज के सानिध्य में पूजा की। इसके बाद गांवों में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन जनभावनाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। इस मौके पर पीसीसी डेलिगेट जगदीप सांगवान, विजय,जयदीप, संदीप पूर्व बीडीसी, धर्मवीर बादल, संजू आदि मौजूद रहे।