फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sorting work started for the final voter list of advocates

Charkhi Dadri News: अधिवक्ताओं की अंतिम मतदाता सूची के लिए छंटनी कार्य शुरू

Fri, 07 Feb 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sorting work started for the final voter list of advocates
बार एसोसिएशन कार्यालय में अधिवक्ताओं की छंटनी करते हुए प्रधान नसीब राणा। 
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव के लिए अधिवक्ता मतदाताओं की छंटनी शुरू हो गई है। अधिवक्ताओं की छंटनी होने के बाद हाईकोर्ट से फाइनल मतदाता सूची पहुंचेगी। इसके बाद 10 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


लंबे समय से अधिवक्ताओं को मतदाता सूची आने का इंतजार है। हालांकि, एसोसिएशन की ओर से गत माह अधिवक्ताओं की सूची भेजी गई थी। इसमें कुल 983 अधिवक्ता शामिल हैं। इनमें से कुछ अधिवक्ता भिवानी व झज्जर कोर्ट से हैं, जो दो जगहों पर पंजीकृत हैं। अब एसोसिएशन की ओर से इन अधिवक्ताओं की छंटनी की जाएगी और कार्यस्थल के अनुसार ही उन्हें मतदान करने का अधिकार दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए एसोसिएशन अधिवक्ताओं से बातचीत कर कार्यस्थल व अन्य जानकारी ले रहा है। छंटनी का कार्य चालू है। शनिवार तक छंटनी का कार्य पूरा होगा। इसके बाद एसोसिएशन सूची हाईकोर्ट भेजेगा। वहां से सोमवार तक सूची फाइनल होकर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची आने के बाद मतदाता अपने नाम आदि की जांच सकेंगे। इसके साथ ही सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव अधिकारी भी इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। दो दिन तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। बाद में प्रक्रिया पूरी होने तक अपनी सिक्योरिटी फीस जमा करवा सकते हैं।



फाइनल मतदाता सूची के लिए अधिवक्ताओं की छंटनी की प्रक्रिया जारी है। शनिवार तक प्रक्रिया पूरी कर सूची हाईकोर्ट भेजी जाएगी। अब सोमवार तक फाइनल सूची पहुंचने की उम्मीद है।
-नसीब राणा, प्रधान, बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed