फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Someones did not get corona test report even after 15 and 17 days.

किसी की 15 तो किसी की 17 दिन बाद भी नहीं आई कोरोना टेस्ट रिपोर्ट

Thu, 17 Dec 2020 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Someones did not get corona test report even after 15 and 17 days.
Someones did not get corona test report even after 15 and 17 days. - फोटो : CharkhiDadri
पहले जिला स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल भेजने में देरी की, तो अब लैब से जांच रिपोर्ट आने में लग रहे समय से जिले के 963 लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नवंबर और दिसंबर की शुरुआत में ये सैंपल लिए गए थे और सात दिसंबर को जांच के लिए रेवाड़ी लैब में भेजे गए थे, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद 16 दिसंबर तक भी इन सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। दूसरी ओर सैंपल देने वाले लोग अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। कोई 15 दिन में तीन बार तो कोई 17 दिन में छह बार संपर्क कर चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि एसडीएम विरेंद्र सिंह ने गत पांच दिसंबर को सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें एक कमरे में 5257 सैंपल रखे मिले थे। ये सैंपल नवंबर और दिसंबर में लिए गए थे। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इन छह और सात दिसंबर को सैंपल प्रदेश की छह लैब में भेजे थे, जिनमें से 963 सैंपल सात दिसंबर को रेवाड़ी लैब में भी भेजे गए थे।
विज्ञापन

सैंपल देने वाले कुछ लोग तो ऐसे हैं जिन्हें पिछले 20 दिन से रिपोर्ट का इंतजार है। ये लोग होम क्वारंटीन की समयावधि भी पूरी कर चुके हैं और अब रिपोर्ट न आने के चलते घरों से निकलने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। देरी से भेजे सैंपलों में से कुछ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके चलते सैंपल देकर रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे लोग चिंतित भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूक पर बदला था कोरोना नोडल अधिकारी, स्टाफ से मांगा स्पष्टीकरण
बता दें कि एसडीएम के चूक पकड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग से एडीजी जितेंद्र ग्रेवाल जांच के लिए दादरी पहुंचे थे। उन्होंने स्टाफ से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था और सीएमओ को अपने स्तर पर भी मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला कोरोना नोडल अधिकारी भी बदला गया है और मामले की जांच अभी चल रही है।
पहली बार सैंपल भेजने पर ही रेवाड़ी लैब कर रही देरी
जिले से गत अप्रैल से कोरोना टेस्ट सैंपल लेकर दूसरे जिलों की लैब में भेजा जा रहा है। दादरी जिले में ट्रू नेट मशीन तो है, लेकिन मॉलीकुलर लैब नहीं है और इसके कारण सैंपल दूसरे जिलों में भेजने पड़ रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार गत सात दिसंबर को टेस्ट के लिए सैंपल रेवाड़ी लैब में भेजे थे, जिनकी अब तक रिपोर्ट नहीं आई है।
रिपोर्ट देरी से आने पर कोई झेल रहा मानसिक तनाव तो कोई नहीं जा पा रहा नौकरी पर
- वार्ड-17 निवासी 29 साल के नवदीप ने बताया कि उसने एक दिसंबर को कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया था। वह कंट्रोल रूम में चार बार फोन कर चुका है, लेकिन हर बार रिपोर्ट न आने की बात कही जाती है। आज वह खुद अस्पताल पहुंचा है और रेवाड़ी से रिपोर्ट न आने का उसे जवाब दिया गया है। नवदीप ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट आने का उसे इंतजार है और से गत सात दिसंबर को गुरुग्राम नौकरी ज्वाइन करने जाना था लेकिन नहीं जा पाया।
- हीरा चौक निवासी 48 साल के मंगतराम ने बताया कि उन्होंने 30 नवंबर को सैंपल दिया था। उसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। वह चार बार सिविल अस्पताल आ चुका है, लेकिन हर बार रिपोर्ट न आने की बात कही जाती है। मंगतराम ने बताया कि रिपोर्ट अगर निगेटिव आ जाए, तो उसकी चिंता दूर हो जाएगी। रिपोर्ट न आने से वह काफी तनाव में है। अधिकारियों ने आज बताया कि सैैंपल रेवाड़ी भेजा गया है और रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

रेवाड़ी लैब से हम कर चुके हैं संपर्क : नोडल अधिकारी
कोरोना नोडल अधिकारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि रेवाड़ी लैब के हम संपर्क में है। वहां भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जल्द ही रिपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अब 24 घंटे से पहले ही सैंपल जांच के लिए हम भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed