फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   So far 379 players have taken advantage of the sports scholarship scheme

Charkhi Dadri News: अब तक खेल छात्रवृत्ति योजना का 379 खिलाड़ियों ने उठाया लाभ

Sun, 29 Sep 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 29 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
So far 379 players have taken advantage of the sports scholarship scheme
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार की ओर से खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रेरित करने के लिए स्पर्धा स्तर पर खेल छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए सरकार की ओर से कुछ नियम बनाए गए हैं। इनके अनुसार ही खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकता है। अब तक इस योजना का लाभ जिले के 379 छात्र खिलाड़ियों ने उठाया है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी संधूबाला ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता देकर सरकार उनको प्रोत्साहित कर रही है। पहले केवल अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों को इस योजना का लाभ दिया जाता था। साल 2021 में हर वर्ग के खिलाड़ियों को इस योजना के तहत शामिल किया गया है। इस योजना का लाभ केवल स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले खिलाड़ी ही उठा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए पात्र खिलाड़ी को जिला खेल युवा आयोग में आवेदन करना होता है। इसके बाद खिलाड़ी को छात्रवृत्ति राशि उसके बैंक खाते में दी जाती है। फर्जी दावे करने वाले खिलाड़ियों को खेल एवं युवा मामले विभाग की ओर से हरियाणा से भविष्य निधि लाभों से अयोग्य घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महिला एथलीट को सरकार की ओर से हर माह एक हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाती है। इससे महिलाएं भी खेल में रुचि दिखाकर अपनी प्रतिभा दिखा रही हैंं।

विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों को विशेष लाभ दिया जाता है। अगर इस वर्ग का कोई खिलाड़ी किसी स्तर पर पदक जीतता है तो उसे सरकार की ओर से मूल राशि के साथ 18 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य कमजोर वर्ग के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है। यह राशि पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दी जाती है।

किस साल कितने खिलाड़ियों ने उठाया लाभ
साल - वर्ग - खिलाड़ियों की संख्या
2022 - एससी - 55
2022 - सामान्य - 61
2023-24 - एससी - 163

2023-24 - सामान्य - 100

विजेता खिलाड़ियों को हर साल मिलती है ये राशि

लेवल - स्वर्ण पदक - रजत पदक - कांस्य

अंतरराष्ट्रीय - 84,000 - 72,000 - 60,000
राष्ट्रीय - 60,000 - 48,000 - 36,000

राज्य - 42,000 - 36,000 - 30,000

योजना की शर्ते एवं नियम
- खिलाड़ी को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।

- खेल उपलब्धि के वर्ष में अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों की आय 2.50 लाख रुपये व अन्य सभी श्रेणियों के लिए 1.80 लाख रुपये होनी चाहिए।
- आवेदक का परिवार पहचानपत्र व आय प्रमाणपत्र होना चाहिए।

- खिलाड़ी की संबंधित वर्ष के दौरान कोई असफलता नहीं होनी चाहिए।
- इन उपलब्धियों पर भारतीय खेल प्राधिकरण या किसी अन्य एजेंसी से खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन न किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed