फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Smart road to be built in Dadri city, estimate of Rs 37 crore ready: MLA Sunil

दादरी शहर में बनेगा स्मार्ट रोड, 37 करोड़ का एस्टीमेट तैयार : विधायक सुनील

Sun, 01 Mar 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Smart road to be built in Dadri city, estimate of Rs 37 crore ready: MLA Sunil
कैंप कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनतें विधायक सुनील सांगवान।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी शहर के नागरिकों के लिए बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि शहर में स्मार्ट रोड का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए संबंधित विभाग द्वारा करीब 37 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद स्मार्ट रोड परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना के लिए मंथन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि शहर का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है और स्मार्ट रोड परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

विधायक ने जानकारी दी कि शहर में रविदास नगर से सरदार झाड़ू सिंह चौक, झज्जर घाटी, पंचनद चौक, गोशाला चौक से होते हुए बधवाना गेट तक सड़क को स्मार्ट रोड के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही पुराने झज्जर रोड और भगवान परशुराम चौक से सरदार झाड़ू सिंह चौक तक भी स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। वहीं, भगवान परशुराम चौक से लाला लाजपत राय चौक, मेन बाजार, रेलवे रोड और काठ मंडी क्षेत्र को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों में सड़क के दोनों ओर यूटिलिटी कॉरिडोर और आधुनिक फुटपाथ बनाए जाएंगे, जिससे पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। साथ ही बिजली की लटकती तारों और ट्रांसफार्मरों को हटाकर उन्हें भूमिगत या सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे शहर की सुंदरता और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा। स्मार्ट रोड बनने से दादरी शहर की तस्वीर बदलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed