{"_id":"652ebbb0db0234ebe50a3006","slug":"small-parks-will-shine-with-a-budget-of-rs-50-lakh-renovation-work-started-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-8078-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 50 लाख के बजट से चमकेंगे छोटे पार्क, जीर्णोद्धार कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 50 लाख के बजट से चमकेंगे छोटे पार्क, जीर्णोद्धार कार्य शुरू
Tue, 17 Oct 2023 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
मंगल मार्केट पार्क के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए नगर परिषद प्रधान बक्शीराम सैनी व मौजू
चरखी दादरी।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित छोटे पार्काें की दशा सुधारने की कवायद नगर परिषद ने धरातल पर शुरू करवा दी है। मंगलवार को नगर परिषद प्रधान बक्शीराम सैनी ने शहर के मंगल मार्केट पार्क का जीर्णोद्वार कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद अन्य छोटे पार्काें में भी मरम्मत कार्य किए जाएंगे।
बता दें कि शहर के मिनी पार्काें की दशा सुधारने के लिए नगर परिषद की ओर से दो चरणों में टेंडर लगाए गए थे। दोनों चरण में 25-25 लाख के टेंडर आमंत्रित किए गए थे। टेंडर प्रक्रिया गत माह ही सिरे चढ़ गई थी और इसके बाद नगर परिषद अधिकारियों ने एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किए थे।
इसके तहत मंगलवार को शहर के मंगल मार्केट स्थित पार्क के सुंदरीकरण कार्य का नगर परिषद प्रधान बक्शीराम सैनी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में आम आदमी को भी साथ देना चाहिए तभी पार्कों को सुंदर रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहर में सुंदर बनाने के लिए परिषद की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ विजय अग्रवाल, महेश गोयल, प्रमोद शर्मा, शिव कुमार जिंदल, भूपेश, एमसी विनोद, नवीन, कुलदीप सैनी, विरेंद्र, ब्रह्मदत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इन छोटे पार्काें की सुधरनी है दशा
नगर परिषद ने शहर के मंगल पार्क, मटका पार्क, तिकोना पार्क, सरस्वती पार्क, वार्ड-12 के मिनी पार्क, तिकोना पार्क की दशा सुधारने के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए है। इससे अब स्थानीय लोगों को अब उनके घर के समीप बने पार्क में ही तमाम सुविधाएं मिल जाएंगी।