फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Slow pace of wheat lifting from Badhra bus stand complex

Charkhi Dadri News: प्रधान सचिव के आदेश के बाद भी बाढड़ा बस स्टैंड परिसर से गेहूं उठान की गति धीमी

Thu, 25 Apr 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 25 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of wheat lifting from Badhra bus stand complex
बाढड़ा के बस स्टैंड परिसर में लगा गेहूं का ढेर। 
बाढड़ा। प्रदेश सरकार में प्रधान सचिव देवेंद्र कल्याण के आदेश देने के तीन दिन बाद भी बाढड़ा बस स्टैंड परिसर से गेहूं उठान की गति धीमी है। इस दौरान सिर्फ नाममात्र गेहूं का उठान किया गया। अब तक की बात करें तो बाढड़ा बस स्टैंड परिसर से सात हजार क्विंटल गेहूं का ही उठान हुआ है। यहां से गेहूं का उठान कर कुसुमभी-मालवास गोदाम में पहुंचाया जा रहा है। हालांकि उठान की गति बेहद धीमी है। इसके चलते अभी भी बस स्टैंड परिसर गेहूं से अटा पड़ा है।
विज्ञापन

बाढड़ा बस स्टैंड परिसर में गेहूं डलवाने से बसों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था और इसके बाद सोमवार को हरियाणा के प्रधान सचिव देवेंद्र कल्याण ने दादरी का दौरान किया था। वे उपायुक्त मनदीप कौर और अन्य अधिकारियों के साथ बाढड़ा मंडी और बस स्टैंड परिसर भी पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द बाढड़ा बस स्टैंड परिसर में डाला गया गेहूं उठाने के आदेश दिए थे। बुधवार को संवाददाता ने बस स्टैंड परिसर का जायजा लिया तो गेहूं का बेहद कम उठान होने की बात सामने आई। हालांकि प्रधान सचिव के आदेश के बाद अधिकारियों ने यहां और गेहूं नहीं उतरवाया। बस स्टैंड परिसर से बसों का संचालन न होने से 52 गांवों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



बाढड़ा बस स्टैंड परिसर से गेहूं का उठान शुरू करवा दिया है। एक-दो दिन में इस कार्य को गति दे दी जाएगी। मुख्य सचिव के आदेश के बाद बस स्टैंड परिसर में और गेहूं नहीं उतरवाया गया। - गुरुदत्त, परचेज अधिकारी, वेयर हाउस कॉरपोरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed