फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Slow pace of crop picking

Charkhi Dadri News: आवक की 68 प्रतिशत सरसों और 70 प्रतिशत गेहूं खरीदा, फसल उठान की रफ्तार धीमी

Mon, 29 Apr 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 29 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of crop picking
चरखी दादरी। जिले की मंडियों में खरीद की रफ्तार के साथ उठान कार्य को गति देने की दरकार है। मंडियों में पहुंची कुल सरसों में से 68 प्रतिशत की खरीद हुई है। वहीं, कुल आवक का 70 प्रतिशत गेहूं पांच केंद्रों पर खरीद जा चुका है। फिलहाल खरीदी गई सरसों में से 3.30 लाख क्विंटल का उठान हुआ है। इसी प्रकार 79,500 क्विंटल गेहूं खरीदने के बावजूद अभी खरीद केंद्रों पर पड़ा है। उठान की रफ्तार धमी होने का असर उठान पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन रविवार को जिले की किसी मंडी या खरीद केंद्र पर सरसों व गेहूं की नई आवक नहीं हुई। एजेंसी ने पहले से दादरी मंडी में पहुंची 16,705 क्विंटल सरसों ही खरीदी। वहीं, मंडी से 7,000 क्विंटल सरसों और 3,000 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ। हालांकि रविवार को भी उठान की गति धीमी रही।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में 8.64 लाख क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से एजेंसी 5.93 लाख क्विंटल की खरीद और 3.30 लाख क्विंटल का उठान करवा चुकी है। अब भी खरीदी गई सरसों में से करीब 2.63 लाख क्विंटल मंडियों में पड़ी है। पांच केंद्रों पर 2.88 लाख क्विंटल गेहूं पहुंचा है और इसमें से एजेंसी 2.01 लाख क्विंटल की खरीद और 79,506 क्विंटल का उठान करवा चुकी हैं। खरीदे गए गेहूं में से 1.21 लाख क्विंटल का अभी उठान बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये है मंडियों में सरसों खरीद की स्थिति
दादरी मंडी की बात करें तो 5.28 लाख क्विंटल की आवक हुई है और इसमें से 3.79 लाख क्विंटल की खरीद और 2.11 लाख क्विंटल का उठान हो चुका है। बाढड़ा मंडी में 2.16 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है और इसमें से 1.33 लाख क्विंटल की खरीद और 71,000 क्विंटल का उठान करवाया जा चुका है। झोझूकलां केंद्र पर 1.20 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है। यहां 81,000 क्विंटल की खरीद और 47,500 क्विंटल का उठान करवाया जा चुका है।



- उठान की रफ्तार धीमी होने से चौथी बार रोकनी पड़ी खरीद
जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों पर उठान कार्य कई दिनों से धीमा है। यही कारण है कि एक माह के अंदर चौथी बार खरीद रोकनी पड़ी है। वहीं, किसानों को सोमवार से खरीद शुरू होने की उम्मीद है ताकि वह समय से अपनी पैदावार बेच सकें। अधिकारियों को इस समय उठान की गति बढ़ाने की जरूरत है।

- 48,548 किसान बेच चुके गेहूं व सरसों

दादरी जिले में सरसों की खरीद तीन केंद्रों पर और गेहूं की खरीद पांच केंद्रों पर हो रही है। कुल 48,548 किसान गेहूं और सरसों की उपज लेकर मंडी पहुंचे हैं। दादरी मंडी में सरसों के 26,414, बाढड़ा मंडी में 11,283 और झाेझूकलां केंद्र पर 5,765 गेटपास कटे हैं। दादरी मंडी में गेहूं के 2,092, बाढड़ा मंडी में 771, झोझूकलां में 108, बौंदकलां में 1,403 और छपार में 712 गेटपास कटे हैं।




गेहूं का उठान कार्य करवाया जा रहा है। दादरी मंडी में गेहूं बेचने वाले करीब 20 किसानों का भुगतान हो चुका है। - संदीप कुमार, निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed