{"_id":"6a28684093381250d001c2c7","slug":"sixth-suspect-arrested-in-assault-and-theft-case-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156369-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हमला व चोरी करने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हमला व चोरी करने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार
Wed, 10 Jun 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने दुकान में घुसकर गांव रामनगर निवासी युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने और दुकान के गल्ले से 83 हजार रुपये व सोने की अंगूठी चोरी करने के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बजरंग उर्फ भज्जी कस्बा बौंद कलां का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 30 मार्च को पुलिस चौकी चिड़िया में नागरिक अस्पताल से गांव रामनगर निवासी शशि के लड़ाई-झगड़े मे लगी चोटों के कारण दाखिल होने की सूचना मिली थी। जिस पर हेड कांस्टेबल राजबीर टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।
घायल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मार्च को वह राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास चिड़िया-दादरी रोड पर अपनी दुकान में बैठा था। दोपहर करीब ढाई बजे एक बोलेरो कैंपर वाहन उसकी दुकान के सामने आकर रुका। उसमें से छह युवक अपने हाथों में लाठी, डंडा, लोहे की रॉड व हॉकी लेकर दुकान में आए और आते ही उस पर हमला कर दिया। ज्यादा चोटें लगने से वह गिर गया।
विज्ञापन
इसके बाद वे लोग उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी व गल्ले से करीब 83 हजार रुपये निकालकर और जान से मारने की धमकी देकर वाहन में बैठकर वहां से चले गए। इसके बाद उसके चाचा विजयपाल ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। मामले में गांव रामनगर निवासी राहुल, सांवड़ निवासी अंकित, रोहित निवासी सांवड़, आकाश निवासी बौंद कलां व सांजरवास निवासी सागर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सोमवार को प्रभारी पुलिस चौकी चिड़िया अजीत सिंह ने आरोपी बजरंग उर्फ भज्जी निवासी बौंद कलां को गिरफ्तार किया। आरोपी से वारदात में प्रयोग डंडा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।