फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Six Shop Keepers punished for Garveg throving on Road

सड़क पर कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर छह दुकानदारों के किए चालान

Thu, 05 Sep 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Six Shop Keepers punished for Garveg throving on Road
दुकानदार का चालान करती नगर परिषद टीम। - फोटो : CharkhiDadri
खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को नगर परिषद टीम ने शहर में अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क पर कचरा फेंकते पकड़े जाने पर छह दुकानदारों के चालान किए गए। इन पर एक हजार से पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया गया है। वहीं, नगर परिषद सचिव राजेश वर्मा का कहना है कि अभियान निरंतर चलेगा और कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर दुकानदारों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन

सचिव विजय शर्मा ने बताया कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए एक तरफ जहां लोगों को गीला और सूखा कचरे का निस्तारण अलग-अलग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं अब नगर परिषद खुले में कूड़े फेंकने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त धर्मवीर सिंह के आदेशों पर टीम का गठन किया है। सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि टीम ने बुधवार को छह दुकानदारों को खुले में कूड़ा फेंकते पकड़ा। पुराना बस स्टैंड व पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र के दुकानदारों पर हरियाणा नगर पालिका अधिनियम 1973 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि सफाई निरिक्षक विजय शर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम अगर कोई कूड़ा बाहर फेंकता हुआ मिला तो उसका चालान काट कर जुर्माना वसूल करेगी। अगर वह जुर्माना नहीं भरता है तो फिर कोर्ट में केस किया जाएगा। राजेश वर्मा विजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को मोहन पुस्तक भंडार, निशा गिफ्ट एवं श्रृंगार भवन, एकता दुपट्टा सेंटर, गुलशन जूस कार्नर, अनिल चेतन दास आदि मेन बाजार के दुकानदारों सहित पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में विक्की इलेक्ट्रोनिकस का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed