फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Six found TB positive in sputum sample test

Charkhi Dadri News: 1497 लोगों में नजर आए लक्षण, बलगम सैंपल जांच में छह मिले टीबी पॉजिटिव

Thu, 26 Dec 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Six found TB positive in sputum sample test
गोपी सीएचसी क्षेत्र में ग्रामीणों की स्क्रीनिंग करने के लिए मोबाइल वैन लेकर पहुंची स्वास्थ्य वि
चरखी दादरी। टीबी मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक 95 गांव कवर किए जा चुके हैं। इन गांवों में विशेष शिविर लगाकर विभागीय टीमों की ओर से 1.60 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई और उनमें से 1497 में टीबी के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

वहीं, इसके बाद बलगम जांच करने पर 6 लोग पॉजिटिव पाए गए। दरअसल, 5 नवंबर को जिला स्वास्थ्य विभाग ने 100 दिन का विशेष अभियान शुरू किया था। इसके तहत दो मोबाइल वैन के जरिये दो टीमें अलग-अलग गांवों में विशेष जांच शिविर लगा रही है। इसमें सीएचओ ओपीडी देखते हैं और ग्रामीणों के निशुल्क विभिन्न टेस्ट किए जाते हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं जिनमें टीबी के शुरुआती लक्षण नजर आते हैं, उनका छाती का एक्स-रे व उसके बाद बलगम जांच की जाती है। इस मुहिम से पहले जिले में टीबी के 598 मरीज थे और छह नए केस मिलने के बाद इनकी संख्या 604 पहुंच गई है। टीबी संक्रमितों का उपचार छह माह तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी नोडल अधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि 95 गांवों में घर-घर जाकर 1,60,070 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 1,195 लोग ऐसे मिले, जिनमें टीबी के शुरुआती लक्षण नजर आए। 859 लोगों का छाती का एक्स-रे करने पर टीबी संक्रमित होने का अंदेशा हुआ। वहीं, स्क्रीनिंग के तहत 1450 के बलगम के की जांच की गई और उनमें से 6 टीबी पॉजिटिव पाए गए। इसके तुरंत बाद विभाग ने उनका उपचार शुरू कर दिया। एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि मुहैया करने की प्रक्रिया भी विभाग ने साथ-साथ शुरू कर दी है।



गोपी सीएचसी के सभी गांव हो चुके कवर, बौंदकलां व झोझूकलां अभी बाकी

100 दिवसीय विशेष टीबी जांच मुहिम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी गांव कवर कर चुका है। फिलहाल बौंदकलां और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आने वाले गांवों में स्क्रीनिंग मुहिम चल रही है। इस माह के अंत तक दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीन आने वाले सभी गांवों को भी कवर कर दिया जाएगा।



20 कर्मचारी दे रहे सेवा

विशेष मुहिम के तहत दो टीमों में 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन्हें दो मोबाइल वैन दी गई हैं, जिनमें से एक में छाती का एक्स-रे करने की सुविधा है। दोनों टीमों में सीएचओ, फार्मासिस्ट, आशा वर्कर, एलटी व स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है।




टीबी के ये हैं लक्षण

- तीन सप्ताह से ज्यादा खांसी आना
- शाम के समय बुखार होना

- छाती में दर्द रहना

- वजन कम होना

- भूख में कमी
- बलगम के साथ खून आना

- थकान व रात में पसीना आना
- ठंड लगना

- संक्रमण वाली जगह पर दर्द होना



100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत अब तक विभाग की टीमें 95 गांव कवर कर चुकी हैं। इन गांवों में 1.60 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई और 1497 में टीबी के शुरुआत लक्षण मिले। इसके बाद सैंपल जांच करने पर टीबी के 6 छुपे मामले पकड़ में आए। जल्द ही बौंदकलां व झोझूकलां सीएचसी क्षेत्र में मुहिम पूरी कर दी जाएगी। - डॉ. संदीप, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी, चरखी दादरी।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed