फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Six biotech and two high nozzle canalize machines including RTPCR allot

आरटीपीसीआर समेत छह बोयोटेक और दो हाई नोजल कैनालॉज मशीनें अलॉट

Sun, 30 May 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six biotech and two high nozzle canalize machines including RTPCR allot
चरखी दादरी। कोरोना महामारी के समय जिला स्वास्थ्य विभाग के संसाधनों में काफी बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में जिले को कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर मशीन समेत छह बायोटेक और दो हाई नोजल कैनालॉज मशीनें अलॉट हुई हैं। छह बायोटेक मशीनें विभाग के पास पहुंच चुकी हैं। ये मशीनें इंस्टॉल होने के बाद विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सुविधा लोगों को जिले में ही मिल जाएगी।
विज्ञापन

मार्च 2020 से पहले जिला स्वास्थ्य संसाधनों के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ था। इस समयावधि तक स्वास्थ्य विभाग के पास एक भी वेंटिलेेंटर नहीं था और अब इनकी संख्या 17 हो चुकी है। जिले को कोरोनाकाल में करीब 30 मेडिकल ऑफिसर और दो फिजिशियन समेत दो एनस्थेटिक्स भी मिले हैं। इसके अलावा विभाग के बेड़े में 48 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी शामिल किए गए हैं। जिला कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर गौरव भारद्वाज ने बताया कि जिले को अब छह बायोटेक मशीनों समेत आरटीपीसीआर मशीन अलॉट हो गई है और इसकी खरीद के लिए ऑर्डर भी दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दो हाई नोजल कैनालॉज मशीनें भी अलॉट हुई हैं।
विज्ञापन

डॉ. भारद्वाज ने बताया कि मॉलीकुलर लैब के लिए हाल ही में दो डीप फ्रिजर पहुंचे हैं और इन्हें भी जल्द इंस्टॉल करवा दिया जाएगा। जिले में मॉलीकुलर लैब खोलने को सरकार स्वीकृति दे चुकी है और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को साइट दिखाई जा चुकी है। मॉलीकुल लैब के लिए स्टाफ की डिमांड पहले ही भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन लेवल को बढ़ती हाई नोजल कैनालॉज मशीन
हाई नोलज कैनालॉज मशीन ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाती है। इस मशीन के जरिये मरीज को एक मिनट में 100 लीटर तक ऑक्सीजन दी जा सकती है। यह मशीन काफी कारगर है और लंबे समय से जिले में इसकी कमी भी खल रही थी।
बच्चों के वेंटिलेटर और नेबोलाइजर की भी भेजी डिमांड
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जरूरी संसाधनों की सूची भी तैयार कर ली है। हाल ही में बच्चों के वेंटिलेटर और नेबोलाइजर की डिमांड भी भेजी गई है। अभी जिला स्वास्थ्य विभाग के पास बच्चों के लिए एक भी वेंटिलेटर नहीं है।
बाल रोग विशेषज्ञों के पद भरने के लिए लिखा सरकार को पत्र
जिले में बच्चों की संख्या एक लाख से पार है और बाल रोग विशेषज्ञ एक भी नहीं है। ऐसे में तीसरी लहर पर काबू पाना विभाग और प्रशासन के लिए चुनौती होगा। इसे देखते हुए डीसी राजेश जोगपाल ने सरकार को पत्र लिखकर बाल रोग विशेषज्ञ और ईएनटी की नियुक्ति करने की मांग की है।

---------
वर्जन:
तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को तैयारियां करने के आदेश दे दिए हैं। विशेषज्ञों के पद भरने के लिए मैंने सरकार को पत्र लिख दिया है। स्वास्थ्य विभाग के संसाधनों का दायरा हम लगातार बढ़ा रहे हैं।
राजेश जोगपाल, डीसी।
फोटो 01
आइसोलेशन वार्ड में लगे ऑक्सीजन बेड।
फोटो 02
दादरी सिविल अस्पताल का भवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed