फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SIR-2026: Instructions to accelerate the digitization of enumeration forms

एसआईआर-2026: गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन तेज करने के निर्देश

Thu, 02 Jul 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 02 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
SIR-2026: Instructions to accelerate the digitization of enumeration forms
वीसी में उपस्थित उपायुक्त व अन्य अधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटलाइजेशन कार्य पूरी जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए। उपायुक्त वीरवार को निर्वाचन आयोग की ओर से कार्य की समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में चल रहे एसआईआर-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्र संग्रहण एवं डिजिटलाइजेशन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित ईआरओ को निर्देश दिए कि वो सभी अतिरिक्त ईआरओ, सुपरवाइजर स्टाफ से समन्वय रखते हुए गणना प्रपत्र डिजिटलाइजेशन कार्य को और गति प्रदान करना सुनिश्चित करें ताकि अतिशीघ्र डिजिटलाइजेशन कार्य को पूरा किया जा सके। अभी तक लगभग 50 प्रतिशत गणना प्रपत्र का डिजिटलाइजेशन हो चुका है। उन्होंने मतदाताओं से एकत्रित किए जा रहे गणना प्रपत्रों और उनके डिजिटलाइजेशन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अतिरिक्त ईआरओ व सुपरवाइजर के माध्यम से गणना फार्म के एकत्रीकरण और डिजिटलाइजेशन को जिम्मेदारी से पूरा करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। इस कार्य की हर स्तर पर मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुद्ध और त्रुटी रहित मतदाता सूची लोकतंत्र की असली पहचान है। एसआईआर अभियान को लेकर 14 जुलाई तक गणना प्रपत्र को एप पर डिजिटलाइज करना जरूरी है। ऐसे में प्रत्येक पात्र मतदाता 14 जुलाई का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा कराएं। फार्म डिजिटलाइज होने के बाद मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए गणना प्रपत्र समय पर प्राप्त किए जाएं। एकत्रित सभी प्रपत्रों का बिना विलंब के डिजिटलाइजेशन किया जाए ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूरा हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस विशेष अभियान में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम डाॅ. वीरेंद्र सिंह व आशीष सांगवान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed