फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shubham stood first in toy making competition while Deepika stood first in craft.

Charkhi Dadri News: खिलौना बनाओ स्पर्धा में शुभम तो क्राफ्ट में दीपिका रही अव्वल

Wed, 16 Oct 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 16 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shubham stood first in toy making competition while Deepika stood first in craft.
विजेताओं को सम्मानित करते हुए शिक्षा विभाग सदस्य।
बौंदकलां। गांव समसपुर स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में खंड स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोकल म्यूजिक, डांस, विजुअल आर्ट्स, ट्रेडिशनल स्टोरी टेलिंग, आर्केस्ट्रा, ड्रामा आदि गतिविधियां करवाई गईं। इस दौरान खिलौना बनाओ स्पर्धा में शुभम और क्राफ्ट में दीपिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने किया। ड्रामा में भागवी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में समसपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की साधना ने प्रथम, भागवी स्कूल की छात्रा ने द्वितीय, निमली व मिसरी विद्यालय की छात्राओं ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोकल म्यूजिक में अचीना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

विजुअल आर्ट्स में हिंडोल स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के शुभम ने खिलौना निर्माण में प्रथम जबकि क्राफ्ट में दीपिका अव्वल रही। इसमें सांकरोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में डॉ. इंदु गुलिया, बीआरपी डॉ. महेंद्र सिंह, अजय कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डॉ. इंदु गुलिया ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संगीत की विभिन्न गायन एवं नृत्य शैलियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रथम स्थान पर रहने वाले सभी विद्यार्थी जिला स्तरीय कला उत्सव स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फोगाट व खंड संसाधन संयोजक रामचंद्र इंदोरा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान कृष्णा धवन, प्राचार्य धर्मेंद्र शर्मा, बबीता देवी, सुनील कुमार, डॉ. अनीता भारद्वाज, प्रवीण कुमारी, सुख सहाय, बलवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed