फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shopkeepers Snatch polythene seized from NP team, Accusation of indecency also

नप टीम से दुकानदारों ने जब्त की गई पॉलिथीन छीनी, अभद्रता का भी आरोप

Wed, 10 Mar 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers Snatch polythene seized from NP team, Accusation of indecency also
नप टीम की कार्रवाई का विरोध करता दुकानदार। - फोटो : CharkhiDadri
नगर परिषद टीम ने बुधवार को तीसरे दिन पॉलिथीन इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी। हालांकि गांधी नगर में कार्रवाई करने पहुंची टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां नप टीम और दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई और मामला बढ़ते-बढ़ते थाने पहुंच गया। नप सचिव ने दुकानदारों पर जब्त 52 किलोग्राम पॉलिथीन छीनने और टीम के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए सिटी थाने में शिकायत दी गई है। थाना प्रभारी वीर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए पिछले सोमवार से नगर परिषद ने लगातार अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत बुधवार दोपहर ढाई बजे नगर परिषद टीम सचिव प्रशांत पाराशर की अगुवाई में पॉलीथिन प्रयोग करने वाले दुकानदारों के चालान करने के लिए कार्यालय से निकली। नप टीम ने हीरा चौक से चालान करने की शुरूआत की। यहां पॉलीथिन प्रयोग करने पर चार दुकानदारों के चालान किए गए। इनमें से तीन दुकानदारों पर दस-दस हजार रुपये तो एक पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। यहां से प्लास्टिक पॉलीथिन के अलावा एक बार प्रयोग होने वाली पॉलिथीन सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

टीम शाम करीब साढ़े चार बजे कार्रवाई करते हुए गांधी नगर में पहुंची। वहां एक दुकान से 52 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई। पॉलिथीन उठाते ही दुकानदार ने विरोध शुरू कर दिया और कुछ ही देर में वहां लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। दुकानदारों और नप टीम के बीच काफी बहस हुई और इसके बाद नप टीम सीधे थाने पहुंच गई। यहां पुलिस को नप सचिव ने शिकायत दी और टीम से अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की। गांधी नगर क्षेत्र में नप टीम ने तीन दुकानदारों के दस-दस हजार रुपये के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में तीन क्विंटल पॉलिथीन जब्त
पिछले तीन दिनों से नगर परिषद का अभियान लगातार जारी है। पहले दिन सात दुकानदारों के चालान कर एक लाख तीन हजार रुपये के चालान किए गए। दूसरे दिन मंगलवार को एक दुकानदार का 25000 रुपये का चालान किया गया। बुधवार को सात दुकानदारों के चालान कर 85000 रुपये जुर्माना लगाया गया। तीन दिन में नगर परिषद तीन क्विंटल से अधिक पॉलीथिन शहर से जब्त कर चुकी है।

दुकानों से 52 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। जिसका विरोध करते हुए दुकानदारों ने टीम से छीन लिया। दुकानदारों ने सरकारी काम में बाधा डाली और टीम से दुर्व्यवहार भी किया। इसकी शिकायत हमने सिटी थाने में दे दी है।
- प्रशांत पाराशर, सचिव नगर परिषद
नप सचिव की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-वीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed