फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   shiver water uthan capaecity inresed upto 10 mld

Charkhi Dadri News: छह से 10 एमएलडी हुई शहर की पानी उठान क्षमता, एक लाख को सीवर समस्याओं से राहत

Mon, 05 Aug 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
shiver water uthan capaecity inresed upto 10 mld
प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन


अमर उजाला एक्सकलूसिव:


- 126 करोड़ की परियोजना पर काम पूरा होने से सीवर लाइनों से नियमित हो रहा पानी का उठान, वार्डाें में भी नजर आया सुधार
- दो नए पंपिंग स्टेशन से पानी उठान में आई तेजी, पुराने पांच भी किए गए अपग्रेड

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अब शहर में सीवर के पानी की उठान क्षमता 10 एमएलडी प्रतिदिन हो गई है। पहले यह क्षमता छह एमएलडी थी। इसके चलते ज्यादातर वार्डाें में सीवर की समस्या बनी रहती थी।
जनस्वास्थ्य विभाग फिलहाल नियमित रूप से सीवर के पानी का उठान कर रहा है। इससे करीब एक लाख की आबादी को काफी हद तक सीवर समस्याओं से राहत मिली है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का दावा है कि अभी सीवर परियोजना के तहत कुछ और काम होने हैं। इसके बाद व्यवस्था में और सुधार देखने के लिए मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग ने शहर में सभी सीवर पंपिंग स्टेशन से पानी उठान की क्षमता बढ़ा दी है। इस समय पानी उठान की क्षमता करीब डेढ़ गुना से ज्यादा हो गई है। सीवर मेन लाइनों से पानी उठान आसानी से होने लगा है। विभाग के पांच पुराने पंपिंग स्टेशनोंं पर बड़ी क्षमता के मोटर लगाने से इसमें सुधार आया है। वहीं, दो नए पंपिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। इससे पानी उठान कार्य तेज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, शहर की सीवर व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विभाग एक साल से जुटा है। करीब 126 करोड़ के सीवर प्रोजेक्ट का काम विभाग ने पूरा कर लिया है। पहले थोड़ी सी बारिश होने पर ही सीवर ऊपर तक भर जाते थे। शहर में करीब 175 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन है। इस समय सफाई कर्मचारी लाइनों को खोलने के लिए प्रतिदिन काम करते हैं। क्षेत्र वाइज यह काम किया जा रहा है। वहीं, जेट मशीन के जरिए भी लाइनों के ब्लॉकेज खोले जा रहे हैं।



सीवर समस्या दूर करने के लिए विभाग ने किए ये प्रयास
विभाग शहर को सीवर की समस्या से स्थायी तौर पर निजात दिलाने के लिए विशेष योजना के तहत काम को अंतिम रूप दे रहा है। इस योजना के तहत शहर के तिकोना पार्क से दिल्ली रोड एसटीपी तक नई सीवर लाइन बिछाई गई है। कुछ लाइनों को लेमिनेशन भी किया गया है। शहर के विभिन्न भागों में बने पंपिंग स्टेशनों पर 20, 25, 30, 45 व 60 हॉर्स पावर के नए मोटर लगाए गए हैं। इनकी पानी उठान की क्षमता पुरानी की तुलना में दोगुना है। नए मोटरों में खराबी भी कम आएगी।

- सुपर सकर मशीन की कमी अभी बरकरार
कई बार शहर में सीवर लाइन में बड़ी ब्लॉकेज हो जाती है। इसे केवल सुपर सकर मशीन से ही खोला जा सकता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए फिलहाल विभाग के पास सुपर सकर मशीन नहीं है। पिछले पांच सालों से लगातार सुपर सकर मशीन की मांग उठ रही है। अब तक पूरी नहीं हुई है। जरूरत पड़ने पर दूसरे जिलों से उधारी की मशीन लेकर ब्लॉकेज खोलनी पड़ती है। जिलावासी तीन से चार मंत्रियों के समक्ष यह मांग रख चुके हैं, लेकिन उनके इस प्रयास से केवल आश्वासन ही मिल पाया।



वर्सन:
सभी पंपिंग स्टेशनों पर नए मोटर लगने से पानी उठान की क्षमता बढ़कर 10 एमएलडी हो गई है। पानी उठान की क्षमता डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ी गई। नियमित रूप से अब सीवर लाइनों से पानी का उठान किया जा रहा है।

-कनिष्ठ अभियंता, बीके जावला, जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो- 06
शहर के पंपिंग स्टेशन में लगे नए मोटर। संवाद
फोटो 07
दादरी सदर थाने के पीछे बनाया गया नया पंपिंग स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed