फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sewer overflow on court road, contaminated water filled in 100 meters distance

कोर्ट रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 मीटर की दूरी में भरा दूषित पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
sewer overflow on court road, contaminated water filled in 100 meters distance
फोटो 16 कोर्ट रोड पर ऊपर तक भरा सीवर मेनहोल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर के कोर्ट रोड पर दो माह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है और इसके चलते करीब 100 मीटर की दूरी में दुकानों के सामने दूषित पानी भरा हुआ है। जलभराव के चलते 50 दुकानदारों और यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि विभाग को जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करवाकर लोगों को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो से परेशान दुकानदारों ने बुधवार को विभाग के खिलाफ रोष जताया। दुकानदारों का कहना है कि दूषित पानी दुकानों के सामने भरा हुआ है जिसके चलते माहौल दुर्गंधमय बना हुआ है। दूषित पानी पर मच्छर पनप रहे है और लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। उनका कहना है कि यह शहर की मुख्य सड़क है और यहां से प्रतिदिन आला अधिकारियों समेत सैंकड़ों लोग गुजरते हैं। उनका आरोप है कि विभाग समस्या को नजरअंदाज कर रहा है जबकि राहगीर परेशान हैं। वहीं, इसका असर दुकानदारी पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि विभाग ने एक सीवर मेनहोल पर मोटर तो रखवा दी है लेकिन यह नियमित रूप से नहीं चलती। उन्होंने बताया कि लगातार पानी का उठान न होने से सीवर मेनहोल ओवरफ्लो कर जाता है और पानी सड़क पर भरा रहता है। दुकानदारों ने बताया कि पिछले करीब दो माह से यहां ऐसे हालात बने हैं। अधिकारियों ने मौका देखने के बाद भी समाधान नहीं करवाया है, जिससे उनमें विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष है। स्थानीय दुकानदार नरेश, संजय, मोहन, गणेश, रविंद्र, मोनू और प्रमोद ने प्रशासन से समस्या पर संज्ञान लेकर समाधान करवाने की मांग की है। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीवर व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले: समाधान न होने से झेल रहे परेशानी, विभाग बेखबर
- दो माह से यह समस्या बनी हुई है और इसके चलते सड़क पर दूषित पानी भरा हुआ है। सीवर ओवरफ्लो के चलते यहां वातावरण दुर्गंधमय बना हुआ है और दुकानदारों समेत राहगीर परेशान हैं।
आकाश
- परशुराम चौक से सभी प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन इसके बाद भी यहां सीवर व्यवस्था बेपटरी है। सीवर मेनहोल से ओवरफ्लो होकर दूषित पानी दुकानों के सामने सड़क पर भरा हुआ है।
बजरंग
- सीवर लाइन ब्लॉक होने के कारण दूषित पानी की निकासी नहीं हो रही है और लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। विभाग को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।
प्रमोद
- दूषित पानी भरने से दुकानों के अंदर बैठना भी दूभर हो गया है। मानसून की बारिश के बाद से यहां सीवर व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है और लोग व राहगीर बेहद परेशान हो चुके हैं।

मनोज
...
वर्जन
कोर्ट रोड पर पानी निकालने के लिए मोटर लगाई हुई है और उसे नियमित चलाने के लिए कर्मचारी लगाया हुआ है । लाइट न होने के कारण कुछ समय के लिए मोटर बंद होती है ।
अरूण कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed