फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewer overflow is happening on Goshala road since a month, road worth lakhs is breaking

एक माह से गोशाला रोड पर हो रहा सीवर ओवर फ्लो, टूट रही लाखों की सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sewer overflow is happening on Goshala road since a month, road worth lakhs is breaking
एक माह से गोशाला रोड पर हो रहा सीवर ओवर फ्लो, टूट रही लाखों की सड़क
विज्ञापन

- बार-बार शिकायतों के बावजूद अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 10 गोशाला रोड पर एक माह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इस रोड पर करीब 100 मकान व दुकान स्थित हैं। यहां से प्रतिदिन हजारों लोग और वाहन गुजरते हैं। एक माह से सड़क पर दूषित पानी भरा हुआ है और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों तक सड़क पर दूषित पानी भरा रहने के कारण नप द्वारा बनाई गई सड़क टूट रही है।
शहर के वार्ड की चार गलियों में एक माह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। समस्या से परेशान लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया। लोगों का कहना है कि सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर विभाग के दो कर्मचारी आकर खानापूर्ति कर चले जाते है और समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। सीवर अव्यवस्था के कारण वार्ड 10 के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई दिनों से सीवर लाइन ब्लॉक पड़ी है, जिसके कारण सीवर बैक मार रहा है। ओवर फ्लो के कारण दूषित पानी घरों के सामने भरा है। घर से बाहर जाने के लिए दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने बताया कि पिछले करीब एक माह से वार्ड के हालात गंभीर बने हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। वार्ड निवासी सुभाष, सतीश, धर्मपाल, नफेसिंह, ओमप्रकाश, संतोष रोहताश, बिंद्र, मोहित, रवि, सुरेश, राजेश, रामकिशन, राहुल, नरेश और नरेंद्र ने बताया कि ब्लॉक सीवर लाइन को विभाग ने अब तक नहीं खुलवाया है। अगर विभाग ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो वे कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन

................
कोट -
जन स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक सीवर लाइन नहीं खुलवाई हैं। सीवर की समस्या एक माह से बनी हुई है। दूषित पानी के कारण दुर्गंधमय माहौल में रहना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रतन सिंह।
-----
सीवर लाइनें ओवर फ्लो कर रही हैं और बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। सीवर ओवर फ्लो होने के कारण दूषित पानी घरों के सामने भर जाता है, लेकिन विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे।
- विजेंद।
---
वार्ड में सीवर लाइन का दूषित पानी ओवर फ्लो होकर गली में भरा रहता है। गली से दुपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। अनेक दफा अधिकारियों को सूचित किया, बावजूद इसके कोई समाधान नहीं किया गया है।

- राकेश।
----
सीवरेज व्यवस्था खराब होने के कारण लोगों को घर से बाहर जाने के लिए भी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इस समस्या को लेकर वे उपायुक्त को भी अवगत करवा चुके हैं। लेकिन समाधान नहीं हुआ।
- सरजीत।
.......
वर्जन -
शहर में सीवर ब्लॉकेज खोलने के लिए मशीन व टीमों की ड्यूटी लगाई हुई है। वार्ड 10 की सीवर लाइन ब्लॉकेज खोलने के लिए कल ही कर्मचरी भेज देगें।
- अरुण कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग।
..................
फोटो 03
सीवर ओवरफ्लो से गोशाला रोड पर भरा दूषित पानी ।
फोटो 04
सीवर मैनहोल से ओवरफ्लो हो रहा दूषित पानी ।
फोटो 05
रतन सिंह ।
फोटो 06
विजेंद्र ।
फोटो 07
राकेश ।
फोटो 08
सरजीत ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed