फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Severe cold: Dadri days colder than Kullu-Shimla and Dharamsala

कोहरे की चादर में लिपटा शहर, शीतल लहर चलने से तापमान भी लुढ़का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Severe cold: Dadri days colder than Kullu-Shimla and Dharamsala
परशुराम चौक पर छाई कोहरे की चादर। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। शीत लहरों ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। हालात ये हैं कि कुल्लू-शिमला और धर्मशाला से भी दादरी के दिन अधिक ठंडे हो गए हैं और दिन में भी लोग ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां दिन और रात के तापमान में महज 2.9 डिग्री का अंतर रहा और अधिकतम तापमान रविवार की अपेक्षा 2.5 डिग्री गिरकर 10.4 व न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि धर्मशाला में अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री, शिमला में 14.5 डिग्री और मनाली में 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को घने कोहरे की दस्तक ने भी लोगों को परेशानियों में डाल दिया। शीत लहरों से कांपते मैदानों में दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और सुबह दस बजे तक भी ओस की बूंदे गिरती रहीं। सोमवार को दिनभर लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। वहीं, फिलहाल रबी की फसलों में ठंड से नुकसान की संभावना नहीं है। बाजारों में गर्म वस्त्रों की मांग बढ़ी है और चिकित्सकों ने लोगों से ठंड से बचाव करने का आह्वान किया है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड अभी कुछ दिन और सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार तक कंपकंपाएगी ठंड
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हिमपात हो रहा है, जिसका असर उत्तरी मैदानी राज्यों पर साफ नजर आ रहा है। उत्तरी बर्फीली पवनों से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी एवं क्षेत्रीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मैदानी राज्यों में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, एनसीआर दिल्ली और हरियाणा में भीषण ठंड अभी जारी रहेगी। बुधवार तक इसी प्रकार की मौसम गतिविधियां जारी रहने की संभावनाएं हैं। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल वाही भी बनी हुई है।
23 जनवरी तक ये रहेगी तापमान की स्थिति
तारीख अधिकतम न्यूनतम
17 जनवरी 13.0 7.0
18 जनवरी 8.0 15.0
19 जनवरी 9.0 16.0
20 जनवरी 11.0 17.0
21 जनवरी 10.0 17.0
22 जनवरी 15.0 12.0
23 जनवरी 14.0 11.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed