फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Seventh accused in Akash murder case Dhachu arrested

Charkhi Dadri News: आकाश हत्याकांड के सातवें आरोपी धाच्चु गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड

Mon, 03 Jun 2024 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 03 Jun 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Seventh accused in Akash murder case Dhachu arrested
मृतक आकाश। (फाइल फोटो) 
चरखी दादरी। 28 मई को कादयान गेस्ट हाउस के बाहर हुए आकाश हत्याकांड के सातवें आरोपी को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी पवन उर्फ धाच्चु को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि छह आरोपी पहले से रिमांड पर हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 28 मई की रात राहुल और आकाश पूर्ण मार्केट के समीप स्थित कादयान गेस्ट हाउस में आयोजित दोस्त की पार्टी में शामिल होने आए थे। रात करीब पौने 10 बजे धारदार हथियारों से लैस 15 से ज्यादा युवक वहां पहुंचे और राहुल व आकाश को घसीटकर बाहर गली में ले आए। यहां उन पर ताबड़तोड़ वार किए गए। इस हमले में आकाश की मौत हो गई थी जबकि राहुल अभी भी जिंदगी से जंग लड़ रहा है। इस मामले में 10 नामजद समेत 5-7 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एवीटी स्टाफ ने छह आरोपी ईशु, प्रधम उर्फ पाल, अरुण, समुंद्र उर्फ सुंदर, सन्नी व प्रशांत को दिल्ली से एक जून को गिरफ्तार किया था। इन्हें कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि सातवें आरोपी उर्फ धाच्चु को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed