फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Seven more corona positive in Charkhi Dadri.

चरखी दादरी में दंपती समेत सात कोरोना पॉजिटिव आए सामने

Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Seven more corona positive in Charkhi Dadri.
कंटेनमेंट जोन में स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में सात और नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद 32 एक्टिव केस हो गए हैं। दो परिवारों के पांच लोगों समेत सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। शहर में चार संक्रमित मिले हैं जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। फतेहगढ़ गांव में बुजुर्ग दंपति संक्रमित मिली है जबकि एक मामला पालड़ी गांव में भी सामने आया है। सात संक्रमितों से दो का दिल्ली, चार का गुरुग्राम और एक का रेवाड़ी से कनेक्षन जुड़ा है। विभाग ने सातों संक्रमितों को ट्रेेस कर लिया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि जिला निवासी जिन सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से दो के सैंपल महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में हुए थे जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी पांचों संक्रमितों के सैंपल जिला अस्पताल में लिए गए थे। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 113 हो गई है। इनमें से 80 ठीक हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। 32 इस समय जिले में एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि 20 जुलाई तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 6291 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 113 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 6434 की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। 36 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। जिले में 1570 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1717 लोग होम क्वारंटीन हैं। 12 लोग कोविड अस्पताल में जबकि छह क्वारंटीन सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के पास रहकर फतेहगढ़ गांव लौटी दंपति मिली संक्रमित
फतेहगढ़ गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 62 वर्षीय पत्नी संक्रमित मिली है। वो दोनों दिल्ली में रोहिणी अपने बेटे के पास रुकने गए हुए थे। गत 17 जुलाई को वो लौटे थे और 18 को सैंपल देने सिविल अस्पताल आए थे। 20 जुलाई को उन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गुरुग्राम से आई महिला के संपर्क में आया एमसी कॉलोनी निवासी परिवार
शहर की एमसी कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। परिवार में भाई व बहन के साथ पिता संक्रमित मिला है। पिता की उम्र 64 जबकि बेटे की 28 और बेटी की 32 वर्ष है। इन तीनों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। संक्रमित मिले भाई और बहन की बुआ गत 14 जुलाई को उनसे मिलने दादरी आई थी।
रेवाड़ी में काम करने वाला पालड़ी निवासी व्यक्ति मिला संक्रमित
पालड़ी निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति रेवाड़ी में काम करता है और वह संक्रमित मिला है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि उसका सैंपल महेंद्रगढ़ में लिया गया था और उसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महेंद्रगढ़ स्वास्थ्य विभाग की तरफ यह सूचना दादरी स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी है।
गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती था परशुराम चौक क्षेत्र निवासी संक्रमित
डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि शहर के परशुराम चौक क्षेत्र निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। वह गुरूग्राम के एक अस्पताल में करीब एक सप्ताह भर्ती रहा है। उसका सैंपल गुरूग्राम में ही हुआ था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
संपर्क में आने वाले 25 लोगों की हुई पुष्टि, लंबी हो सकती है सूची
स्वास्थ्य विभाग ने सातों संक्रिमतों की हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि 25 लोग उनके संपर्क में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी यह सूची और लंबी होने के आसार है। इनके संपर्क में आए लोगों के चार दिन बाद सैंपल लिए जाएंगे।

जिले में अब 32 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी संक्रमितों को ट्रेस कर लिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की सूची हम तैयार कर रहे हैं और चार दिन बाद उनके सैंपल भी लिए जाएंगे।
डॉ. मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed