फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Send fake messages by creating fake emails of Janta College

जनता कॉलेज की फर्जी ई-मेल बनाकर भेजे अनापशनाप मैसेज

Thu, 17 Sep 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Send fake messages by creating fake emails of Janta College
Send fake messages by creating fake emails of Janta College - फोटो : CharkhiDadri
जनता कॉलेज की फर्जी ई मेल आईडी बनाकर लोगों के पास अनापशनाप मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। कॉलेज प्राचार्य ने इसकी शिकायत शहर पुलिस में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकयत में जनता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि किसी व्यक्ति ने जनता कॉलेज की फर्जी ई मेल आईडी बना रखी है। इस ई मेल के जरिये वह दूसरे कॉलेजों व अन्य व्यक्तियों की ई मेल पर अनापशनाप मैसेज भेज रहा है। मैसेज में आरोपी खुद को बहुत उदास एवं तनाव में बताता है तो कभी वह खुद के लिए दो हजार डॉलर तो कभी दो लाख डॉलर की जरूरत होेने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि जिन लोगों व अन्य शिक्षण संस्थाओं में उस व्यक्ति ने यह मेल भेजी, वहां से फोन आने पर उन्हें जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें फर्जी ई मेल आईडी का पता चला। मेल के अंत में व्यक्ति ने नाम व पद जनता कॉलेज के प्राचार्य का ही लिख रखा है। इसके बाद उन्होंने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य ने बताया कि शिकायत की एक प्रति एसपी को भी भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed