फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Send cleanliness related complaints on WhatsApp, solution will be done within 24 hours

Charkhi Dadri News: व्हाट्सएप पर भेजें सफाई संबंधी शिकायतें, 24 घंटे में होगा निदान

Sat, 13 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Send cleanliness related complaints on WhatsApp, solution will be done within 24 hours
चरखी दादरी। शहरवासी अब व्हाट्सएप पर शिकायत भेजकर सफाई संबंधी समस्या का भी निदान करवा सकेंगे। इसके लिए नगर परिषद की ओर से दो व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। अहम बात यह है कि इन पर आई शिकायत का अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर निदान करना होगा।
विज्ञापन

शहर में 21 वार्ड हैं और आबादी 80 हजार से ज्यादा है। सभी 21 वार्डाें में जाकर एजेंसी की टीमें डोर-टू-डोर कचरे का उठान करती हैं। वहीं, नगर परिषद के करीब डेढ़ सौ सफाई कर्मचारी सड़कों व गलियों की केवल सफाई करते हैं। अब तक कचरा संबंधी शिकायत करने के लिए शहरवासियों के पास एप का विकल्प भी था। काफी ऐसे लोग हैं जो एप से अपनी शिकायत भेज पाने में समर्थ नहीं हैं। उनकी सुविधा के लिए ही व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि नियमित सफाई न होने, कचरा उठान संबंधी समस्या व ऑटो टिपर न पहुंचने की शिकायत अब शहर के लोग 79883-79986 या 93061-86764 पर कॉल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें गंदगी की लोकेशन के साथ फोटो भेजना पड़ेगा। , टोल फ्री नंबर 1800-203-1371 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस क्षेत्र के लोग किस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
9306186764 व्हाट्सएप नंबर पर वार्ड नंबर 1 से लेकर 7 और 19 से लेकर 21 के लोग शिकायत कर सकते हैं। 7988379986 व्हाट्सएप नंबर पर वार्ड नंबर 8 से लेकर वार्ड 18 की शिकायतें भेजी जा सकती हैं।


--------
11 सप्ताह के स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद ने दो व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। इन पर आने वाली प्रत्येक शिकायत का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। आमजन की सुविधा के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed