फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Self-defense training given to girl students

Charkhi Dadri News: गुरुकुल में छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Mon, 03 Jun 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 03 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Self-defense training given to girl students
बाढड़ा के गांव पंचगांव कन्या गुरुकुल में पहुंचे डीएसपी नरेंद्र कुमार। 
बाढड़ा। कन्या गुरुकुल पंचगांव में बालिकाओं के लिए आठ दिवसीय आत्मरक्षा, योग, व्यायाम प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ दादरी के डीएसपी नरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

शिविराध्यक्षा आचार्य जया आर्या ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित शिविर में 300 छात्राएं भाग ले रहीं हैं। इन छात्राओं को जूडो-कराटे, लाठी चालन, संध्या-हवन, वैदिक सिद्धांतों और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कुश्ती में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता एवं भारत केसरी डीएसपी नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने लड़कियों को खेलों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रो. अत्तर सिंह श्योराण ने कहा कि संस्कारवान होना परिवार और समाज की उन्नति के लिए जरूरी है। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गुरुकुल के प्रधान ओमप्रकाश पंचगांव ने डीएसपी का धन्यवाद किया। इस दौरान आचार्य प्रवीण गुरुकुल दादरी, रणधीर सिंह कोषाध्यक्ष, अजय शास्त्री, कुलदीप शास्त्री, करतार आर्य, जयवीर आर्य, आजाद आर्य, प्रभा शास्त्री, सुदेश बाढड़ा, मास्टर हरपाल आर्य, सुमेर चांदवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुलक्षणा को नेपाल में मिलेगा शिक्षा रत्न अवॉर्ड

चरखी दादरी। प्रेमनगर निवासी शिक्षाविद एवं समाज सेविका डॉ. सुलक्षणा अहलावत को नौ जून को नेपाल की राजधानी काठमांडो के त्रिभुवन विश्वविद्यालय में शिक्षा रत्न अवॉर्ड सम्मानित किया जाएगा। नेपाल के उप प्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ उनके उत्कृष्ट कार्यों के कारण शिक्षा रत्न सम्मान प्रदान करेंगे। डॉ. सुलक्षणा ने बताया कि यह सम्मान हिंदी केंद्रीय विभाग त्रिभुवन विश्वविद्यालय की ओर से दिया जाएगा। वह वर्ष 2006 से हरियाणा शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वर्ष 2013 से मेवात में कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर उन्हें पहले भी सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed