फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   selection for republic day programmes on tomorrow

Charkhi Dadri News: कल सुबह नौ बजे से केएन स्कूल में होगा सांस्कृतिक टीमों का चयन

Wed, 07 Aug 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
selection for republic day programmes on tomorrow
पूरी प्रस्तुति के साथ आएं टीमें, अधूरी प्रस्तुति पर नहीं होगा विचार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कल घिकाड़ा रोड पर केएन स्कूल में सुबह नौ बजे से सांस्कृतिक टीमों का चयन किया जाएगा। उपायुक्त की ओर से एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी प्रस्तुति के आधार पर टीमों का अस्थायी तौर पर चयन करेगी। आगामी 13 अगस्त को फाइनल रिहर्सल के बाद ही अंतिम चयन होगा।


नगराधीश आशीष सांगवान ने बताया कि जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और उसके बाद पीटी डंबल शो आदि होंगे। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों का चयन आगामी आठ अगस्त को होगा। उपायुक्त द्वारा गठित कमेटी टीमों की प्रस्तुति के आधार पर चयन करेेगी। उन्होंने कहा कि चयन के दौरान अधूरी प्रस्तुति पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed