फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SDM reached Gandhi Nagar to take stock of sewer problems after burning CM's effigy twice in 14 days

14 दिन में दो बार सीएम का पुतला फूंकने के बाद सीवर समस्याओं का जायजा लेने गांधी नगर पहुंचे एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
SDM reached Gandhi Nagar to take stock of sewer problems after burning CM's effigy twice in 14 days
गांधी नगर में बनी सीवर व पेयजल समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम विरेंद्र सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांधी नगर के लोगों के सीवर समस्याओं को लेकर लगातार दो रविवार मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के बाद प्रशासनिक अधिकारी अब हरकत में आए हैं। वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर एसडीएम विरेंद्र सिंह वार्ड का दौरा करने पहुंचे। उन्हें निवर्तमान पार्षद महेश गुप्ता ने वार्ड में बने विकट हालातों से अवगत करवाया। वहीं एसडीएम ने निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया को सौंपकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि गांधी नगर में सीवर के साथ पेयजल व्यवस्था भी चरमराई हुई है। वार्ड की सीवर लाइनें ब्लॉक होने से मैनहोल बैक मार रहे हैं, जिससे गलियों में दूषित व बदबूदार पानी भरा हुआ है। दूसरी ओर वार्डवासी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार सीवर व पेयजल समस्याओं से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है। इससे लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है। पिछले दो रविवार से वार्डवासी अपने रोष का इजहार वार्ड में प्रदर्शन और मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर रहे हैं।
विज्ञापन

गत रविवार को किए गए प्रदर्शन के बाद वीरवार दोपहर एसडीएम विरेंद्र सिंह गांधी नगर पहुंचे। उनके साथ जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सोहनलाल और जेई सतविंद्र भी मौजूद रहे। एसडीएम और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वार्ड में अलग-अलग जगहों पर लेकर जाकर समस्याओं के बारे में जाना। इसके अलावा वार्ड में टूटे सीवर मैनहोल के ढक्कन बदलवाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीसीआई मे जलभराव लोगों के लिए बना आफत
वार्डवासियों ने एसडीएम को बताया कि गत मानसून सीजन में विभाग ने शहर का पानी सीसीआई परिसर में निकाला था। इसके बाद यहां पानी का स्तर बढ़कर आवासीय बस्ती तक पहुंच गया। लोगों ने अधिकारियों से सीसीआई परिसर को बिल्कुल खाली करवाने की मांग की।

- ये मिला आश्वासन
निवर्तमान पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि एसडीएम को वार्ड में बनी समस्याओं से अवगत करवाया गया। एसडीएम ने उन्हें जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। महेश गुप्ता ने बताया कि एसडीएम अपनी निरीक्षण रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंपेंगे और इसमें वार्ड में बनी समस्याओं की जानकारी वो देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed