फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SDM on leave, DRO out of office, result...all work in the tehsil stalled

Charkhi Dadri News: एसडीएम छुट्टी पर, डीआरओ कार्यालय से बाहर, नतीजा...तहसील में सारे काम ठप

Mon, 09 Feb 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
SDM on leave, DRO out of office, result...all work in the tehsil stalled
दादरी के सरल केंद्र में खाली पड़ा भू-पंजीकरण काउंटर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों की कलम छोड़ हड़ताल के चलते आमजन की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। हड़ताल से जिले की दादरी व बाढड़ा तहसील और बौंद उप-तहसील में गत वीरवार से जमीनों की रजिस्ट्रियों के साथ-साथ राजस्व विभाग से संबंधित अन्य आवश्यक कार्य भी अटके हुए हैं।
सरकार द्वारा सोमवार को एसडीएम व डीआरओ को रजिस्ट्रियों करने संबंधित आदेश देने के बावजूद सोमवार को जिले में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि एसडीएम अवकाश पर थे और डीआरओ कार्यालय के काम के चलते बाहर थे। हालांकि सोमवार को रजिस्ट्री के लिए एक टोकन जरूर जारी हुआ, लेकिन अधिकारियों के न होने से रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
जमीन के इंतकाल में मेरे पिता का नाम गलत दर्ज किया हुआ है। इसे दुरुस्त करवाने के लिए लंबे समय से चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा है। सोमवार को भी कार्यालय में आया लेकिन तहसीलदार न होने के कारण काम अधूरा ही रह गया।-- रामानंद, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे मेरे ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण करवाना है। इसके लिए शपथ पत्र की जरूरत है। सोमवार को शपथ पत्र बनवाने के लिए आया, लेकिन यहां आने पर हड़ताल का पता चला।-- दीपक, डोहका हरिया निवासी।

सरकार को करोड़ों के राजस्व का हो रहा नुकसान
बता दें कि दादरी जिले में सामान्य दिनों में हर रोज जमीनों की करीब 60 रजिस्ट्री होती थी। इनसे स्टांप ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। लेकिन पिछले तीन कार्य दिवस के दौरान रजिस्टि्रयां आदि न बनने से सरकार को भी करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed