{"_id":"69a72e234ae124b3b60cf424","slug":"sdm-listened-to-public-problems-in-the-solution-camp-in-badhra-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1009-152196-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाढड़ा में एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाढड़ा में एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं
Wed, 04 Mar 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा में सोमवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों ने बिजली, पानी, पेंशन, राशन कार्ड, भूमि संबंधी मामलों सहित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
एसडीएम आशीष सांगवान ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि एक ही मंच पर उनकी सुनवाई हो और समाधान मिले। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आमजन की शिकायतों का समाधान करने के लिए तत्पर है। शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।