फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SDM kept the promise, arrived on cycle to take stock of the arrangements

एसडीएम ने निभाया वादा, साइकिल पर पहुंचे व्यवस्थाओं का जायजा लेने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
SDM kept the promise, arrived on cycle to take stock of the arrangements
चरखी दादरी। नवनिर्वाचित शहरी सरकार के शपथ ग्रहण करते ही एसडीएम अनिल यादव हरकत में आ गए हैं। वीरवार को पार्षदों से किया गया वादा उन्होंने शुक्रवार को ही निभा दिया। सुबह साढ़े आठ बजे एसडीएम वार्ड-एक की व्यवस्थाओं और समस्याओं का जायजा लेने अपने आवास से साइकिल पर निकले। निरीक्षण के दौरान जहां नप अधिकारी एसडीएम की साइकिल के पीछे गाड़ी में नजर आए तो वहीं रोहतक रोड पर कई दिनों बाद कचरे का उठान हुआ। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वार्ड की मुख्य समस्याओं की जानकारी ली जबकि सड़क किनारे पड़े मलबे और अतिक्रमण की वीडियोग्राफी भी करवाई।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम ने पार्षदों से हर रोज एक वार्ड को एक घंटा देने का वादा किया था। इसके तहत उन्होंने सुबह प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण करने की बात कही थी। इसकी शुरुआत उन्होंने शुक्रवार को वार्ड-एक से की। एसडीएम अनिल यादव कार्यालय जाने से पहले सुबह आठ बजे साइकिल लेकर निकले। साइकिल पर ही वो चंपापुरी पहुंचे, जहां पार्षद जयसिंह लांबा एसडीएम से मिले।
विज्ञापन

एसडीएम ने करीब डेढ़ किलामीटर की दूरी में सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई जगहों पर सड़क किनारे मलबा पड़ा मिला। एसडीएम ने इस पर संज्ञान लेकर फोटो करवाने के साथ नप कर्मचारियों को मलबा उठवाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अगर कोई मलबा यहां डालता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह चूक हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एसडीएम को गली नंबर तीन से लेकर आठ के बीच सड़क किनारे अतिक्रमण मिला। दरअसल, यहां दुकानदारों ने अपना सामान सड़क से करीब 15 फुट दूरी तक रखा हुआ था। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि यहां से अतिक्रमण हटाया जाए।
- खुले कच्चे नाले की सफाई करवाने की लगाई गुहार
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद जयसिंह लांबा ने एसडीएम को बताया कि चंपापुरी से एक कच्चा और खुला नाला गुजरता है। इसके जरिये शहर के दूषित पानी की निकासी होती है। यह नाला गंदगी से अटा पड़ा है। पार्षद ने एसडीएम से नाले की सफाई करवाने की गुहार लगाई। पार्षद ने कहा कि यह नाला वार्ड की रिहायशी बस्ती के समीप से गुजरता है। एसडीएम ने इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया।

- एसडीएम साहब... प्रतिदिन नहीं उठता कचरा, आप आए तो हुआ उठान
वार्ड में पहुंचे एसडीएम अनिल यादव से लोगों ने बेपटरी सफाई व्यवस्था की शिकायत की। पार्षद जयसिंह लांबा ने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था सही नहीं है और लोग मौजूदा व्यवस्थाओं से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड के घरों से कचरा उठान करने नप की गाड़ी नहीं पहुंच रही। उन्होंने कहा कि आज आप आए हो तो रोहतक रोड किनारे पड़ा कचरा नगर परिषद ने उठवा दिया है।
वर्जन::
पार्षदों की मांग के अनुसार मैं वार्ड-एक में पहुंचा। प्रतिदिन एक वार्ड कवर करूंगा। लोगों की जो भी समस्याएं हैं उनका तत्परता से समाधान करवाया जाएगा।
- अनिल यादव, एसडीएम, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed