फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SDM inspected preparations and issued guidelines

Charkhi Dadri News: एसडीएम ने परखीं तैयारियां, दिए दिशा-निर्देश

Thu, 27 Nov 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected preparations and issued guidelines
विद्यालय परिसर में गीता महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी। स्रोत : प्रशासन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल के निर्देश पर एसडीएम योगेश सैनी ने गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए शहीद दलवीर सिंह राजकीय माॅडल संस्कृति विद्यालय का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। स्कूल परिसर में 29 नवंबर से एक दिसंबर तक जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन होगा।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गीता महोत्सव को भव्य व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। सभी वर्ग के लोगों को महोत्सव में शामिल किया जाए। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। महोत्सव का शुभारंभ 29 नवंबर को सुबह 9 बजे गीता हवन यज्ञ एवं पाठ से होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें विभागों की नवीनतम योजनाओं की जानकारी दी जाए। अंतिम दिन एक दिसंबर को दोपहर एक बजे से गीता के 18 अध्यायों पर आधारित नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सरकारी विभागों सहित स्कूलों और संस्थाओं की भी भागीदारी होगी। महोत्सव में विभिन्न स्कूली बच्चों और कलाकारों के समूह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पाद मिलेंगे
डीआईपीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि कि महोत्सव के दौरान 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएंगी, जिसमें एक ही स्थान पर सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। आयोजन स्थल पर विभिन्न स्वयं सहायता समूह भी अपने उत्पादों के साथ मौजूद रहेंगे। इन स्टॉलों पर बेहतरीन उत्पाद मिलेंगे।

सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

जिला स्तरीय गीता महोत्सव स्थल पर पुलिस, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बिजली वितरण निगम, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, अग्रणी बैंक की ओर से स्स्ल लगाई जाएंगी। इसके अलावाराष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, आयुष विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भी स्टॉल लगाकरअपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed