फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SDM did not find even a single student in two schools, found locks on three Anganwadi centers

Charkhi Dadri News: एसडीएम को दो स्कूलों में नहीं मिला एक भी विद्यार्थी, तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगे मिले ताले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
SDM did not find even a single student in two schools, found locks on three Anganwadi centers
काकड़ौली राजकीय स्कूल में छात्रों को पढ़ाते हुए एसडीएम सुरेश दलाल।
बाढड़ा। एसडीएम सुरेश दलाल ने शनिवार को सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही मिलने पर उन्होंने शिक्षकों को फटकार भी लगाई। निरीक्षण में गांव कारीतोखा स्कूल में एक भी विद्यार्थी नहीं मिला जबकि उमरवास व श्यामकलां के तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके मिले।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेश दलाल ने स्कूलों में छात्रों से हिंदी व सामान्य ज्ञान आधारित सवाल भी पूछे। इस दौरान उन्होंने कुछ समय कक्षा में विद्यार्थियों को पढ़ाया भी। उपमंडल अधिकारी सुरेश दलाल ने काकड़ौली हुक्मी व काकड़ौली सरदारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिक्षकों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और कक्षाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने उमरवास के सरकारी स्कूल का भी निरीक्षण किया। इस स्कूल में एक भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं मिला। गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लटका मिला। श्यामकलां आंगनबाड़ी केंद्रों का भी यही हाल देखने में आया। गांव कारीतोखा, काकड़ौली हुक्मी, भोपाली, गोपी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चे नहीं मिले। एसडीएम ने लापरवाही बरतने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम सुरेश दलाल ने गांव लाड, भांडवा, खोरड़ा, कारीतोखा, कारीधारणी, काकड़ौली हुक्मी, द्वारका, जीतपुरा, उमरवास, डांडमा, द्वारका, गोपी व पंचगांव के केंद्रों का दौरा कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को वार्डवाइज रिकार्ड अपडेट रखने व नए युवाओं की आयु पूरी होने पर वोट बनवाने के निर्देश दिए।



शनिवार को एसडीएम सुरेश दलाल ने गांव लाड, भांडवा, खोरड़ा, कारीतोखा, कारीधारणी, काकड़ौली हुक्मी, द्वारका, जीतपुरा, उमरवास, डांडमा, द्वारका, गोपी व पंचगांव के केंद्रों का दौरा कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को वार्डवाइज रिकार्ड अपडेट रखने व नए युवाओं की आयु पूरी होने पर वोट बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed