फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Scouts honored for commendable performance in National Diamond Jubilee Jamboree

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय डायमंड जुबली जंबूरी में सराहनीय प्रदर्शन करने पर स्काउट्स को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Scouts honored for commendable performance in National Diamond Jubilee Jamboree
दादरी राजकीय स्कूल में जिले को स्काउट्स को सम्मानित करतीं डीईओ कृष्णा फोगाट व अन्य अधिकारी। 
चरखी दादरी। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में 19वें राष्ट्रीय डायमंड जुबली जंबूरी का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा से 819 स्काउट्स ने भाग लिया जबकि दादरी से 25 स्काउट्स इसमें शामिल हुए। सराहनीय प्रदर्शन के लिए जिले के स्काउट्स व स्काउट्स मास्टर को मंगलवार सुबह सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिले के स्काउट्स का नेतृत्व डीटीसी बृजमोहन, रमन शर्मा और स्काउट मास्टर संजय शास्त्री ने किया। जिले के स्काउट्स को हरियाणा पवेलियन का गेट बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी स्काउट्स ने अथक मेहनत के बाद हरियाणा पवेलियन का गेट बनाया, जिसे प्रथम स्थान मिला। राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड के निदेशक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डाॅ. केके खंडेलवाल ने दादरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने सभी स्काउट एवं स्काउट मास्टर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा ने भी जिला दादरी स्काउट टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य सुरेश कुमार यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इसमें उप्राचार्य विनोद कुमार, संजय कुमार मित्तल, कैलाश रोहिल्ला, डॉ. कर्ण सिंह, अर्चना, प्रमिला, प्रवीण सोलंकी व नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed