{"_id":"69e9287553daf8940e052300","slug":"scooty-rider-killed-daughter-injured-after-being-hit-by-a-speeding-bike-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154283-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत, बेटी घायल
Thu, 23 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
बौंद कलां। जिले के गांव सांजरवास फोगाट बस अड्डे के समीप मंगलवार शाम को तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार पिता व बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की रोहतक पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई और उसकी बेटी घायल हो गई। हादसे में बाइक चालक को भी चोटें लगी हैं। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को रोहतक पीजीआई में करवाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
झज्जर जिले के गांव मदनपुर अकेहड़ी निवासी सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 28 मार्च को उसके भाई मनदीप के यहां बेटे का जन्म हुआ था। जिस पर वह अपने पिहर गांव फोगाट में आई हुई है। मंगलवार को वह और उसके पिता रोशन लाल स्कूटी पर सवार होकर ज्वेलर्स की दुकान से अपने घर जा रहे थे। स्कूटी उसके पिता चला रहे थे। शाम करीब छह बजे जब वे जोहड़ी के समीप गांव फोगाट सांजरवास बस अड्डे के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे वह और उसके पिता सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। उसी दौरान उसका भतीजा रवि कुमार मौके पर आया और उन्हें व बाइक चालक को बौंद कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
यहां पर चिकित्सकों ने उसे व उसके पिता को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई जाते समय उसके पिता रोशन लाल की मौत हो गई और उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी पाकर बौंद कलां थाना पुलिस भी रोहतक पीजीआई पहुंची। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।