फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   science competition

Charkhi Dadri News: विज्ञान प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल पैतावास कलां की टीम बनी विजेता

Sat, 31 Aug 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 31 Aug 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
science competition
प्रतियोगिता के बाद विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए डीईओ व अन्य। संवाद
युवाओं की विज्ञान में रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तहत शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को वैश्य स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 39 एचबीएसई विद्यालयों और 14 सीबीएसई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि एससीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी की टीम सीबीएसई वर्ग में व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पैंतावास की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

इस दौरान सबसे पहले टीमों का स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया। इनमें से टॉप आठ सीबीएसई व आठ हरियाणा शिक्षा बोर्ड की टीमें चयनित की गईं। बाद में टीमों की मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि प्रथम टीम को 20 हजार, द्वितीय को 14 हजार रुपये व तृतीय टीम को 12 हजार रुपये इनाम राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सेवानिवृत्त डीईओ रामअवतार, सेवानिवृत्त प्राचार्य डाइट बिरही कलां, कुलदीप फौगाट, बीईओ राजबाला मलिक, वैश्य स्कूल सोसायटी अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

फोटो - 24
प्रतियोगिता के दौरान मौजूद स्कूलों की टीमें। संवाद
फोटो- 25
प्रतियोगिता के बाद विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए डीईओ व अन्य। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed