फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   School teachers union submitted memorandum to DEO and DEEO for re-segregation of schools.

Charkhi Dadri News: स्कूल को पुनः अलग करवाने के लिए विद्यालय अध्यापक संघ ने डीईओ और डीईईओ को सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Oct 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 22 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
School teachers union submitted memorandum to DEO and DEEO for re-segregation of schools.
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा को ज्ञापन सौंपते हुए हरियाणा विद्यालय संघ के जिला कार्यकार
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की स्थानीय इकाई ने आर्यनगर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय को पुनः डिमर्ज करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा से मुलाकात की। संघ ने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


जिला प्रधान संजय शास्त्री ने कहा कि दो साल पहले स्कूल को मर्ज करने के आदेश हुए थे, आज भी स्कूल वेबसाइट पर इसे हाई स्कूल ही दिखाया जा रहा है। इसके अलावा जून 2023 से एमआईएस पोर्टल बंद होने के कारण नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के प्रवेश में भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। पिछले चार महीने से कर्मचारियों के वेतन पर भी रोक लगी हुई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व इस मुद्दे के समाधान के लिए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने गांव के सरपंच संदीप सिंह और विद्यालय स्टाफ के साथ बैठक की। सरपंच संदीप सिंह ने आश्वासन दिया कि गांव की तरफ से हर संभव प्रयास किए जाएंगे और ग्रामीण पूरी तरह से अध्यापक संघ के साथ हैं। संघ और ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया कि जल्द ही नवनिर्वाचित विधायक बाढड़ा उम्मेद सिंह पातुवास और शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा से मिलकर विद्यार्थियों की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएंगे। इस मौके पर अध्यापक संघ के राज्य संगठन सचिव सुखदर्शन सरोहा, जिला सह सचिव सुंदरपाल फोगाट, खंड बाढड़ा प्रधान डॉ. मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed