फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   School is not taking interest in vaccination of teenagers, health department complains to DC

किशोरों के टीकाकरण में स्कूल नहीं ले रहे रुचि, स्वास्थ्य विभाग ने की डीसी से शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
School is not taking interest in vaccination of teenagers, health department complains to DC
किशोर को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। किशोरों (15 से 18 आयुवर्ग) के टीकाकरण में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग का तालमेल पिछले एक सप्ताह से गड़बड़ाया हुआ है और इसके चलते टीकाकरण की रफ्तार पर ब्रेक से लग गए है। जबकि शुरुआत में पहले छह दिनों में साढ़े 13 हजार किशोर कवर किए गए थे और 11 से 16 जनवरी तक महज 2448 किशोर ही कवर हुए हैं। अंतिम छह दिनों में विभाग ने महज 8.16 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार किशोरों के टीकाकरण में पिछड़ने का कारण शिक्षा विभाग का साथ न मिलना है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीसी प्रदीप गोदारा को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों को वैक्सीन की डोज देने की शुरुआत तीन जनवरी को हुई थी। जिले में इसके तहत 30 हजार किशोरों को वैक्सीन दी जानी थी और डीसी प्रदीप गोदारा ने 15 दिन के अंदर यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पहले तीन दिन तो इस आयुवर्ग में टीकाकरण की गति तेज रही, लेकिन इसके बाद से ही इसमें लगातार गिरावट आती चली गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। स्कूलों में विभाग की टीम पहुंचने के बाद भी किशोरों को टीकाकरण के लिए नहीं बुलाया जा रहा। जबकि डीसी ने सभी स्कूल मुखियाओं की इसके लिए जवाबदेही तय की थी।
विज्ञापन

गत 11 से 16 जनवरी तक हुए टीकाकरण की स्थिति देखें तो किसी भी दिन टीकाकरण ने 850 का आंकड़ा पार नहीं किया है, जबकि शुरुआती दो दिनों में ही विभाग ने 45 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया था। वहीं, अगर अंतिम छह दिनों की बात करें तो 8.16 प्रतिशत किशोरों का ही टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में नहीं पहुंचे किशोर तो अब घर पहुंच रही टीमें
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार कई ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने दस प्रतिशत विद्यार्थियों का भी टीकाकरण नहीं करवाया है। टीम के स्कूल में पहुंचने के बाद भी उक्त स्कूलों के मुखिया विद्यार्थियों को नहीं बुला पाए। ऐसी स्थिति सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अब डोर-टू-डोर जाकर कॉमन सेशन के तहत किशोरों को भी कवर करना शुरू कर दिया है।
11 जनवरी से ये है टीकाकरण की गति
तारीख किशोर
11 जनवरी 827
12 जनवरी 452
13 जनवरी 426
14 जनवरी 239
15 जनवरी 308
16 जनवरी 196
50 प्रतिशत से कम वैक्सीनेशन वाले स्कूलों की डीसी ने बुलाई बैठक
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुछ स्कूल ऐसे हैं जहां 50 प्रतिशत से भी कम वैक्सीनेशन हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए डीसी प्रदीप गोदारा ने इन स्कूल मुखियाओं की मंगलवार को बैठक बुलाई है। इस बैठक में डीईओ जेपी संभ्रवाल भी मौजूद रहेंगे और प्रशासन व शिक्षा विभाग की तरफ से उन्हें वैक्सीनेशन के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी आमने-सामने
शुरुआत में हमें मिला सहयोग, लेकिन अब नहीं: सीएमओ
किशोरों के वैक्सीनेशन मुहिम के शुरू में हमें शिक्षा विभाग का साथ मिला लेकिन इसके बाद से इस कार्य में हमें सहयोग नहीं मिल रहा है। मजबूरीवश विभाग की टीमें कॉमन सेशन में ही किशोरों को कवर कर रही हैं। हमने इस संबंध में डीसी को पत्र लिख दिया है।

डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
सरकारी स्कूलों में मिला पूरा सहयोग, कुछ निजी स्कूलों में हुई गड़बड़ी : डीईओ
जिले के ज्यादातर सरकारी स्कूलों में 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन हो चुका है। कुछ निजी स्कूलों में वैक्सीनेशन की दर कम है और इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त ने इन स्कूल मुखियाओं की बैठक बुलाई है, जिसमें उन्हें कड़े निर्देश दिए जाएंगे।
जयप्रकाश संभ्रवाल, डीईओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed